Advertisment

बमनपुरी: राम जी की निकली सवारी, राम जी महिमा है न्यारी...

होली के रंगों की बौछारों के बीच शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी से श्रीराम बरात बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुई। बरात में हुरियारे होली के गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे। लोग अपने-अपने घरों की छतों से रंगों की बरसा करते नजर आए।

author-image
Sanjay Shrivastav
एडिट
रामबरात
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

कहि न जाइ सब भांति सुहावा। बाजि बेषु जनु काम बनावा॥' 
'मंगलगान करहिं बर भामिनि।
 भै सुखमूल मनोहर जामिनि॥ 
अंचइ पान सब काहूं पाए। 
स्रग सुगंध भूषित छबि छाए॥' 
'रामहि देखि रजायसु पाई।
 निज निज भवन चले सिर नाई॥
 प्रेम प्रमोदु बिनोदु बड़ाई। 
समउ समाजु मनोहरताई॥' 
'जेहिं बर बाजि रामु असवारा। 
तेहि सारदउ न बरनै पारा॥ 
संकरु राम रूप अनुरागे। 
नयन पंचदस अति प्रिय लागे॥'

होली के रंगों की बौछारों के बीच शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी से श्रीराम बरात बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुई। बरात में शामिल हुरियारे होली के गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे। श्रीराम बरात को देखने के लिए एकत्र हुए लोग अपने-अपने घरों की छतों से रंगों की बौछार करते नजर आए। वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और जवान सुरक्षा दीवार बनकर साथ-साथ चल रहे थे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।

रामबरात2
रंगों की बौछार के बीच श्रीराम बरात में शामिल हुरियारे।

परंपरा के अनुसार श्रीराम बरात सुबह करीब 11 बजे शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी से रवाना होकर 11:30 बजे मलूकपुर चौराहे पहुंची। सजे हुए लकड़ी के रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के स्वरूप बिराजमान थे। जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम-लक्ष्मण और विश्वामित्र के स्वरूपों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना करने के साथ आरती उतार रहे थे। रंगों के साथ फूलों की बरसा हो रही थी। स्वरूपों के साथ रथ में सवार भक्त प्रसाद वितरण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- शुभ मुहूर्त: आज रात 11:26 से 12:30 बजे से होगा होलिका दहन

Advertisment
रामबरात3
श्रीराम बरात में गुलाल उड़ाकर झूमते हुरियारे।

 आगे-आगे हुरियारे, पीछे रथ में सवार श्रीराम-लक्ष्मण

रथ के आगे-आगे ट्रैक्टर में जुड़े तीन ठेले चल रहे थे। इन ठेलों पर रखे ड्रमों में रंग भरा था। ठेलों पर सवार हुरियारे पंपों के जरिये लोगों पर रंगों की बौछार कर रहे थे। साथ में बैंड-बाजा और डीजे चल रहा था, जिस पर बज रहे होली के गीतों पर लोग झूमते नाचते चल रहे थे।

श्रीराम बरात के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कड़ाहे और ड्रमों में रंग भर रखा था, जो श्रीराम बरात में शामिल ठेलों पर सवार हुरियारों से मोर्चाबंदी कर रहे थे। रामबरात मलूकपुर चौकी से चलकर, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, कोतवाली होते हुए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नावल्टी पहुंची। होली के गीतों और रंगों की बौछार से पूरा माहौल होलीमय हो गया। 

Advertisment

रामबरात सुरक्षा

सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

श्रीराम बरात में सुरक्षा के लिहाज से एसपी सिटी मानुष पारीक, कई एएसपी, चार सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 59 दरोगा, 131 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल 24 महिला सिपाही और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य पल-पल की राम बरात की लोकेशन लेते रहे। 

Advertisment
Advertisment