/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/22/4N3OyR3JflVyWgNStvMX.jpg)
बरेली, वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। सास-बहू के झगड़ों के किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। मगर बिथरी चैनपुर इलाके में ननद से झगड़ा होने पर एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहन की शादी के सात साल बाद विवाद
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव ढकनी निवासी पंकज ने बताया कि उसने अपने बहन प्रीति की शादी करीब सात साल पहले थाना बिथरी चैनपुर के गांव फरीदापुर निवासी प्रहलाद सागर के साथ की थी। प्रहलाद एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। उसकी बहन कमलेश के पति की मौत हो चुकी है, जिससे वह अपने मायके फरीदापुर गांव में रहती है।
इसे भी पढ़ें-सपा नेता से लूट में पुलिस ने अज्ञात बदमाशो पर दर्ज की FIR
दहेज प्रताड़ना का आरोप, जहर देकर मारने की कोशिश
भाई पंकज ने बताया के आए दिन ससुराल वाले प्रीति से दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने की वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि बुधवार शाम प्रीति के साथ उसकी सास बन्नो देवी, ननद कमलेश ने प्रीति के साथ मारपीट की। इसके बाद रात में बन्नो और कमलेश ने मिलकर प्रीति को जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर खुद को बचाने के लिए प्रीति को अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।
इसे भी पढ़ें-दानिया खान ने धर्म बदलकर हिंदू ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, बोलीं, अब्बा प्लीज पुलिस कंप्लेंट वापस ले लें...
मायके वालों को गुरुवार सुबह मिली सूचना
पंकज ने बताया कि गुरुवार सुबह उसे प्रहलाद ने फोन करके प्रीति के अस्पताल में भर्ती करने और हालत गंभीर होने की सूचना दी। पंकज अपने परिवार वालों के साथ अस्पताल पहुंचा तो प्रीति आईसीयू में भर्ती थी। जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
बुधवार रात ननद से हुआ था झगड़ा
मृतका के पति प्रहलाद का कहना है कि बुधवार शाम उसकी बहन और पत्नी प्रीति के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह ड्यूटी करने अस्पताल चला गया। रात में किसी समय प्रीति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रीति के दो बच्चे, जिनमें एक बेटा और दूसरी बेटी है।
इसे भी पढ़ें-नगर निगम में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर देकर ढाई लाख रुपए ठगे, FIR दर्ज
पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रीति की का शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। मृतका की मां माया देवी की ओर से फरीदपुर थाने में तहरीर दी गई थी, जिसे आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें मृतका के पति प्रहलाद सागर, सास बन्नो, ननद कमलेश, जेठ राजकुमार और जेठानी मीना देवी को नामजद किया गया है।