Advertisment

एसपी साउथ अंशिका वर्मा को मिला ब्रेवरी अवार्ड विशेष श्रेणी पुरस्कार

उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड विशेष श्रेणी पुरस्कार से नवाजा गया।

author-image
Sudhakar Shukla
SP anshika verma
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड विशेष श्रेणी पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार पाने वाली महिला अधिकारियों में बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा भी शामिल रहीं।

उत्कृष्ट सेवा और नेतृत्व के लिए एसपी साउथ को मिला विशेष सम्मान

बीते एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान साहसिक कार्य करने, पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए नवाचार, कानून व्यवस्था, विवेचना के क्षेत्र में उपलब्धि हासित करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्रम में 26 प्रेरणादायक महिला अधिकारियों को रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बरेली अंशिका वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और नेतृत्व के लिए 05 महिल अधिकारियों की सूची में शामिल करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं अंशिका वर्मा

एसपी साउथ अंशिका वर्मा न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यह सम्मान उनकी असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो बरेली पुलिस के लिए गर्व का विषय है। बरेली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंशिका वर्मा के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें-यूपी युवक कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल रामपुर में रेप पीड़िता के परिवार से मिला

bareilly police
Advertisment
Advertisment