Advertisment

कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करेगी सपा: शिवचरन कश्यप

बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कांशीराम महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे।

author-image
Sanjay Shrivastav
Shivcharan Kashyap
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कांशीराम महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए बहुत कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपने जीवन को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए समर्पित किया था। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, जिसका उद्देश्य बहुजन समाज के उत्थान के लिए काम करना था। मगर दुर्भाग्य से वह दल उनके मिशन से भटक गया है। कांशीराम के अधूरे मिशन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना कर्तव्य मानकर उसे पूरा करने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें-जमीन पर कब्जे में फंसे समाजवादी पार्टी के चेयरमैन, दर्ज हुई रिपोर्ट

कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट किया: शमीम खां सुल्तानी

Advertisment

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बहुजन समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया। कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। उन्हें बहुजन समाज के एक महान नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा, जिन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया था।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, शिवम प्रजापति, रमेश यादव, डॉ सत्यदेव ओझा, ओपी शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment