Advertisment

बरात में घुड़चढ़ी के दौरान पथराव, कई बराती घायल, एक की हालत नाजुक

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुनौर में आई बरात में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें कई बराती घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

author-image
Sanjay Shrivastav
shadi fight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुनौर में आई बरात में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें कई बराती घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

इसे भी पढ़ें-Bareilly : इंदौर को पछाड़कर स्वच्छता में नंबर वन बनेगा शहर अपना, जनता के सहयोग से पूरा होगा सपना

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुनौर में वहीं के रहने वाले रामबाबू के फुफेरे भाई की बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में लगे थे। समारोह में उसी गांव के रहने वाले अमर सिंह का परिवार भी शामिल हुआ। रामबाबू के मुताबिक रात में करीब 10 बजे अमरसिंह और उसका लड़का शादी समारोह में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कुछ बरातियों से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। इस पर रामबाबू और उनके परिवार वालों ने मना किया तो दोनों गुस्सा होकर अपने घर चले गए।

इसे भी पढ़ें-Bareilly: भाजपा के पूर्व सांसद के फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला

Advertisment

घर की छत पर चढ़कर फेंके ईंट-पत्थर

रामबाबू ने अनुसार रात में घुड़चढ़ी के दौरान बरात अमरसिंह के घर के सामने से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान अमरसिंह और उसके लड़के ने अपने घर की छत पर जाकर बरातियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक ईंट-पत्थर चलने से बरातियों में भगदड़ मच गई। पथराव में बरात के साथ चल रहे रामबाबू के पिता भगवानदास और भतीजा लकी पुत्र कमलेश घायल हो गए। माहौल शांत होने के बाद दोनों घायलों को एंबुलेस में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां भगवानदास की हालत नाजुक बताई जाती है।

इसे भी पढ़ें-Very Shameful: टॉफी देने के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची को क्लीनिक में बुलाया, फिर अपनी हवस का शिकार बनाया

पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तक आरोपी पिता-पुत्र फरार हो चुके थे। दूल्हा के ममेरे भाई रामबाबू की ओर से दी गई तहरीर पर थाना हाफिजगंज में आरोपी अमरसिंह और उसके लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment