Advertisment

महिला सशक्तिकरण के लिए ‘स्वाभिमान’ अभियान का दसवां वर्ष

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' के महिला सशक्तिकरण प्रकल्प - 'संतुलन' के अंतर्गत 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

author-image
Shivang Saraswat
Swabhimaan campaign
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' के महिला सशक्तिकरण प्रकल्प - 'संतुलन' के अंतर्गत 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'संतुलन' भारत के अग्रणी महिला सशक्तिकरण अभियानों में से एक है। जो 60,000 समर्पित महिला स्वयंसेवकों एवं 6,000 से अधिक प्रशिक्षित साध्वी काउंसलरों की टीम के साथ, भारत समेत विदेशों में भी महिलाओं के सम्मान, लैंगिक समानता तथा समग्र सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है।

स्वाभिमान अभियान का दसवां वर्ष

संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 1 से 31 मार्च तक महिला दिवस विशेष 'स्वाभिमान' अभियान चलाया जाता है। जिसके अंतर्गत देश-विदेश में असंख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के असाधारण प्रदर्शन को पहचान देना है। इस वर्ष स्वाभिमान अभियान अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

महिला सशक्तिकरण में आध्यात्मिकता की भूमिका

संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की विचारधारा को साध्वी सुरजीता भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की सच्ची भोर लाने के लिए महिलाओं को अपने आध्यात्मिक अस्तित्व को खोजना होगा और आत्मिक जागृति के माध्यम से इससे जुड़ना होगा।

Swabhimaan campaign

इतिहास से प्रेरणादायक नारियां

कार्यक्रम में ऐतिहासिक व आध्यात्मिक दृष्टांत प्रस्तुत किए गए। जिनमें तपस्विनी सावित्री, गार्गी, मैत्रेयी, ऋषिका अनुसूया और अक्का महादेवी जैसी आत्म-जागृत महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई गईं। इन कहानियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मशक्ति के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

Advertisment

Swabhimaan campaign

मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल के जीवन पर आधारित मनोरम नाट्य एवं नृत्य मंचन रहा, जिसे 'संतुलन' की निस्वार्थ स्वयंसेविकाओं ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा, लिंग आधारित भेदभाव के खंडन से संबंधित रोचक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

Swabhimaan campaign

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में रेलवे विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें डीआरएम वीणा सिंह, एडीआरएम मनोज कुमार, सीनियर डीपीओ संदीप कुमार, सीनियर डीएसटीई प्रवेश कुमार, सीनियर डीओ विजय कुमार यादव, सीनियर डीएसओ हरीश रौतेला, योगाचार्य नित्या जी, ताइक्वांडो विशेषज्ञ साक्षी बोहरा और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर विदुषी शामिल थीं।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक प्रयास

दिव्य गुरु आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित और संचालित 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' विश्व में शांति और बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था है। यह संस्थान नौ प्रमुख प्रकल्पों के माध्यम से समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है। जिनमें महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, साक्षरता अभियान, सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशा उन्मूलन अभियान, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय देसी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार, आपदा प्रबंधन, बंदी सुधार और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम शामिल हैं।

Advertisment
bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment