Advertisment

नवरात्रि के दिनों में मां गायत्री की पूजा अर्चना की है मान्यता...

यहां धर्मकांटा रोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि के दिनों में माता गायत्री की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता गायत्री की उपासना करते हैं।

author-image
Shivang Saraswat
Shakti peeth bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

यहां धर्मकांटा रोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि के दिनों में माता गायत्री की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता गायत्री की उपासना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां गायत्री शक्तिपीठ में सच्चे मन से की हुई कामना अवश्य पूरी होती है।

आचार्य श्रीराम शर्मा ने वर्ष 1981 में की थी गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना

गायत्री शक्ति पीठ मेकनियर रोड,प्रेम नगर में स्थित है। भक्तों की नजर में यह बहुत ही पवित्र स्थल माना जाता है। शक्तिपीठ की नीव आचार्य श्रीराम शर्मा ने वर्ष 1981 में शरद पूर्णिमा के दिन रखी थी। बाद मे वर्ष 1984 में उनके शिष्य प्रेम शंकर जेटली ने वेदमाता गायत्री, माँ लक्ष्मी, माँ दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई।

Shakti peeth bareilly1

गायत्री मंत्र के बिना अनुष्ठान अधूरा

सनातन संस्कृति में मां गायत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से करने की परंपरा है। गायत्री मंत्र (ॐ भूर्भुवः स्व: ततसवितुर वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यौन: प्रचोदयात...।) के बिना कोई कार्य संपूर्ण नहीं माना जाता। शक्तिपीठ के अंदर नवरात्री में भक्त जन गायत्री माँ का अनुष्ठान करते है। राम नवमी के दिन प्रसाद पाकर अपने व्रत का संकल्प पूरा करते है।  माता गायत्री के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ जीवन के हर छेत्र में सफलता प्राप्त करते है।

Advertisment

Shakti peeth bareilly2

मंदिर प्रांगण में विराजमान स्फटिक शिवलिंग और हनुमान जी की प्रतिमा

मंदिर प्रांगण में ही स्थापित इस्फटिक शिवलिंग और महाबली हनुमान जी की भी प्रतिमा है। शक्तिपीठ के सेवादार बताते हैं कि वेद माता गायत्री का वर्णन वेदों और उपनिषदों में भी है। बिना वेद माता गायत्री के कोई भी संकल्प पूरा नहीं होता। नवरात्रि के दिनों में जो भी भक्त श्रद्धा और मन से माता गायत्री की उपासना करते हैं। मां उनकी मनोकामना आवश्यक पूर्ण करती हैं।

Shakti peeth bareilly3

गायत्री साधक प्रेम शंकर जेटली के सानिध्य में लोगो ने आध्यात्म और विज्ञान को अनुभव किया। उनके द्वारा बताये गुरु वचन आज भी फलीभूत होते आए है। उनका जीवन मानव कल्याण के प्रति समर्पित था। वर्तमान में भी यहां उनके बताए अनुष्ठान, हवन पूरे विधि विधान से कराये जाते है। शहर के गणमान्य नागरिक  गायत्री शक्तिपीठ में आ कर गुरु दर्शन व माँ वेदमाता गायत्री के दर्शन करके अपने जीवन को सफल बनाते है।

Navratri bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment