Advertisment

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शौर्य को नमन, हलवा बांटा

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सपा नेताओं ने नमन किया और राहगीरों को हलवा बांटा।

author-image
Sudhakar Shukla
Chandragupta Maurya
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

मौर्य सम्राज्य के संस्थापक और अखण्ड भारत के प्रथम निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2370 वीं जयंती बरेली में मनाई गई। वैशाख प्रथम कृष्ण पक्ष अष्टमी (21अप्रैल 2025) को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। उसके बाद सपा नेता प्रदीप मौर्य ने कर्मचारी नगर रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने स्टाल लगाकर राहगीरों को हलवा बांटा। 

चंद्रगुप्त मौर्य भारत का गौरव, उनका काल देश का स्वर्ण युग: गंगवार

सम्राट चंद्रगुप्त जयंती समारोह में हिस्सा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व लघु उद्योग मंत्री स्वतंत्र प्रभार भगवत सरन गंगवार भी पहुंचे। उन्होंने भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को भारत का गौरव बताते हुए कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त का शासनकाल हमारे देश का स्वर्णिम काल था। चंद्रगुप्त मौर्य ने विदेशी आक्रमणकारी सिकंदर के सेनापति को जिस तरह से हराकर भारत से वापस भेज दिया। वह इतिहास में अमर हो गए। 

समारोह में सपा नेता योगेश यादव, विजय पटेल, ओमेन्द्र गंगवार, प्रवीन गंगवार टीटू प्रधान, बांधु राम गंगवार, प्रदीप मौर्यवंशी संस्थापक/अध्यक्ष-सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फांउडेशन, योगी राठौर, भूपेंद्र सिंह, आमिर  मलिक, किशन मौर्य, मनोज मौर्य, अभिमन्यु प्रताप मौर्य,जीतेश मौर्य, छोटे लाल दिवाकर, संकल्प मौर्य,भूपेंद्र मौर्य, अनिल मौर्य,पवन मौर्य, दीपक मौर्य, राम गोपाल मौर्य, सुनील मौर्य, कमल मौर्य, शिवम मौर्य, अजय मौर्य एवं कमल यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें-गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी ने पूरे किए चार वर्ष, ऑनलाइन सिंगिंग से सामाजिक कार्यों तक का सफर

Advertisment
bareilly news
Advertisment
Advertisment