Advertisment

वार्ड 18 कृष्णा नगर की पार्षद ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

वार्ड 18 कृष्णा नगर में पुष्पा लाभियान के घर महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं ने किटी पार्टी की। उसके बाद महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ भी किया।

author-image
Sudhakar Shukla
Pushpa Labhiyan's house
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवादाता

बरेली। वार्ड 18 कृष्णा नगर में पुष्पा लाभियान के घर महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं ने किटी पार्टी की। उसके बाद महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ भी किया।

इसे भी पढ़ें-Bareilly news: मिलावट पर वार... खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लिए, 10 हजार का माल जब्त

वरिष्ठ महिलाओं का हुआ सम्मान, पार्षद सुधा सक्सेना ने पहनाए फूलों के हार

पार्षद सुधा सक्सेना ने कृष्णानगर की वरिष्ठ बुजुर्ग महिला श्रीमती सितारा देवी, मीनू शुक्ला, व पुष्पा उपाध्याय को फूलों का हार  पहनाकर सम्मानित किया।  उन्होनें कहा कि (आंटी जी) सितारा देवी (रिटायर टीचर)ने अपने जीवन काल में बहुत ही संघर्ष किया है।  अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ शिक्षित कर उनको अपनी अपनी जिम्मेदारी में लगा दिया। मीनू शुक्ला बैंक से रिटायर हैं । कृष्णा नगर की महिलाएं  उनका आदर सम्मान करती हैं। उनसे सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ भी किया। उसके बाद महिलाओं ने होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। भगवान के भजन गाकर उन पर नृत्य भी किया।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-पताका यात्रा के साथ शुरू बरेली की अनोखी रामलीला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस खूब धूमधाम से मनाया और पुष्पा लाभयान ने आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। सबके साथ होली खेली कार्यक्रम में किटी के मेंबर पार्षद सुधा सक्सेना, पुष्पा लाभयान, मीनू शुक्ला, सितारा देवी सक्सेना,नीना गुप्ता, लता सारस्वत,रूपांजलि मीनाक्षी, शिवानी, सीमा शर्मा, श्वेता, सोनिया पा ल, गीत देवी, शेपाली, कविता उपाध्याय,शशि उपाध्याय, पुष्पा देवी,डॉ प्रिया, स्नेहा सपना, शम्मी, सरिता, मंजू, ऊषा, अपर्णा अंजू भारद्वाज, शीलू, शालू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया।

Advertisment
Advertisment