/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/Bgl46WbSbD49W795Bbc2.jpg)
बरेली। इस बार मौसम का अजब रंग है। जनवरी के महीने में जहां आमजन को कडाके की सर्दी, बर्फीली हवाएं और घने कोहरे की उम्मीद थी। मगर, प्रकृति ने ठीक इसके उलट जनवरी में गुनगुनी धूप खिलाकर अरमानों पर पानी फेर दिया। अब फरवरी आते ही दिन में धूप चटक होने लगी है तो वही रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यह बीते कई वर्षों में सबसे अलग मौसम का संकेत दे रहा है। हालांकि इस सप्ताह के प्रारंभिक तीन दिन में मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है। बसंती पंचमी के ठीक दो दिन बाद सूर्य बादलों की आड में छुपेंगे। दिन में भी धुंध छायी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है। हालांकि दो दिन बाद मौसम एक बार पुन: बसंती होने का अनुमान लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें-पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार चोरों को पुलिस ने दबोचा, सिपाही भी घायल
12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेंगी हवाएं
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़तार से हवाएं चलेंगी। मगर, यह हवाएं बर्फीली नहीं होगी। बसंती मौसम का अहसास पूरे दिन होता रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ डा अतुल कुमार का कहना है कि इस बार प्रशांत महासागर में ला-नीना की सक्रियता न होने से उतर भारत खासतौर से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास बीते बरसों की तुलना में कम देखा गया। वहीं दूसरी ओर पहाडों पर बर्फबारी होने से कुछ दिन वातावरण में ठिठुरन कायम रही।