Advertisment

Bareilly News: पति ने झगड़ा किया तो पत्नी ने फंदे पर लटक कर दी जान, घर में मचा कोहराम

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुराना शहर कांकर टोला निवासी 36 वर्षीय मुमताज खान ने शुक्रवार देर रात घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह जागने पर हुई।

author-image
Sanjay Shrivastav
wife committed suicide

महिला के सुसाइड करने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुराना शहर कांकर टोला निवासी 36 वर्षीय मुमताज खान ने शुक्रवार देर रात घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह जागने पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मुमताज खान की शादी वर्ष 2007 में रऊफ अहमद के साथ हुई थी। उनका 17 साल का बेटा है। शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रऊफ सो गया। पति से नाराज होकर मुमताज ने रात में गले में फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

परिजनों के सुबह को जागने पर हुई घटना की जानकारी

शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो मुमताज का शव लटका देखकर दंग रह गए। घर में कोहराम मचा तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। मुमताज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आए दिन होता था घर में विवाद

आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। इसको लेकर परिवार में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। आखिर में विवाद के चलते ममता की जान चली गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Bareilly News: पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी गिरफ्तार

Bareilly Crime News
Advertisment
Advertisment