Advertisment

Skin Care Tips: ये घरेलू नुस्खे कर देंगे पिंपल्स की छुट्टी

Skin Care Tips: गर्मियां शुरू होते ही स्किन प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं। इन दिनों में पिंपल्स की परेशानी बढ़ जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
pimples, skin care tips
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Skin Care Tips: गर्मियां शुरू होते ही स्किन प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं। इन दिनों में पिंपल्स की परेशानी बढ़ जाती है। पिंपल्स से बचने के लिए लोग क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। महंगे से महंगे प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पिंपल से छुटकारा मिलना मुश्किल होता है। आप कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से आपकी स्किन क्लीयर और सुंदर हो जाएगी।

एलोवेरा (Aloevera)

एलोवेरा में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। ये पिंपल्स हटाने में भी कारगर है। एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे से पिंपल हटाने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल में शहद और दालचीनी मिलाकर मिक्स करें। सभी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे रोज अपनी स्किन पर रोजाना लगाएं। कुछ ही दिनों में पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

Advertisment

हल्दी (Haldi)

हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होती है। स्किन के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद है। यही वजह कि कई लोग हल्दी का लेप स्किन पर लगाते हैं। पिंपल्स को दूर करने के लिए हल्दी में शहद मिलाएं। इसमें 3-4 बूंद केस्टर ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिनों तक ये नुस्खा अपनाएंगे तो पिंपल्स से छुटकारे के साथ ही आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Rice Beauty Hacks: बचे हुए चावलों के इस जादुई नुस्खे से पाएं Alia Bhatt जैसी ग्लोइंग स्किन

Advertisment

नीम (Neem)

नीम में कई चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं। एक्ने रोकने के लिए नीम बहुत कारगर है। नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटी ऑक्सीडेंट्स पिंपल्स को दूर करने में मददगार हैं। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर धीमी आंच पर आधे घंटे तक उबाल लें। नीम के पानी को रातभर ऐसा ही रहने दें। इसके बाद पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों में पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Beauty Tips:मक्खन जैसी मुलायम त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये नुस्खा, छूट जाएगी क्रीम की आदत

Advertisment

चंदन (Sandalwood)

चंदन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कई स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। 3 चम्मच चंदन के पाउडर में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसमें आधा चम्मच मेथी का पाउडर, थोड़ा सा नींबू का रस और शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। सब सामानों को मिक्स करके स्टिकी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक्ने पर लगाएं। कुछ घंटों के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, इसके बाद सादा पानी से धो लें। 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: 25 की उम्र में ही लटकने लगी है त्वचा, तो स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

Advertisment
Advertisment