Advertisment

Bihar चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, youtuber Manish Kashyap ने छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव 2025 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा। पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पार्टी से अलग होने का किया ऐलान। जानिए मनीष कश्यप ने क्यों छोड़ी भाजपा।

author-image
Dhiraj Dhillon
youtuber Manish Kashyap

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली/पटना, वाईबीएन डेस्क। Bihar Election- 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होने की घोषणा कर दी है। मनीष ने इस फैसले की जानकारी खुद अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करके दी है।

Advertisment

जानिए वीडियो में क्या बोले मनीष कश्यप

वीडियो में youtuber Manish Kashyap ने कहा कि अब वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार के चनपटिया समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया और आम लोगों से मुलाकात की। इन चर्चाओं के बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि चाहता तो 2024 के चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ देता, मगर मैनें ऐसा नहीं किया।

बिहारी मजदूरों और पलायन का मुद्दा प्रमुख

Bihar Election- 2025: मनीष कश्यप ने कहा, "अब मुझे बिहार के मजदूरों और उन लोगों के लिए लड़ना है जो रोजगार की तलाश में राज्य से पलायन कर रहे हैं। जब मैं पार्टी में था, तब भी मैं इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा, लेकिन अब लगता है कि पार्टी में रहकर मैं इन बातों को पूरी ताकत से नहीं उठा सकता।"

बोले- फैसले से दुखी होंगे लोग, लेकिन मजबूरी थी

उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से कई लोग नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मजबूरी में यह निर्णय लेना पड़ा है। मनीष के मुताबिक, पार्टी के भीतर रहकर वो वह काम नहीं कर पा रहे थे, जो जनता की भलाई के लिए जरूरी है। 

पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

वीडियो के अंत में मनीष कश्यप ने भाजपा को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब खुद मनीष कश्यप ही अपनी मदद नहीं कर पा रहा, तो दूसरों की मदद कैसे करेगा? यही सोचकर उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला लिया है।
2025 assembly election Bihar | 2025 election Bihar | Assembly Elections Bihar | Bihar 2025 elections
Bihar 2025 elections Assembly Elections Bihar 2025 election Bihar 2025 assembly election Bihar
Advertisment
Advertisment