नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में इस साल के उत्तरार्ध में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के वास्ते कमर कसते हुए कांग्रेस ने रविवार को इस सिलसिले में 58 पर्यवेक्षक नामित किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त), अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं।
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें ही जीतीं
बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में 'महागठबंधन' के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं। बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं। कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीट मिलीं। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीट हासिल कीं। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
जनता के बीच पहुंच रही कांग्रेस
पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और महज 19 पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार कांग्रेस अपनी पहले की गलतियों को न दोहराने की मुहिम में जुट गई है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अभी से लोगों के साथ जनसंपर्क करना भी शुरू कर दिया है। असल में इसके लिए कांग्रेस ने बहाना खोजा है एक योजना को। बता दें कि कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले माई बहिन योजना शुरू की है, जिसके तहत वह दावा कर रही है कि राज्य की सत्ता में वह वापस आए तो वह महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद देना शुरू करवाएगी। Bihar | 2025 election Bihar | about bihar | 2025 assembly election Bihar | 2020 Bihar Election Review | 1500 MW electricity Bihar not present in content