/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/15/ratnesh-kushwah-2025-10-15-08-38-11.jpg)
रत्नेश कुशवाहा
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत सीटों से फिर टिकट देकर नवाजा गया है, वहीं इस सूची में एक ऐसा भी नाम है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यह नाम है, रत्नेश कुशवाह है, जिन्हें पटना साहिब से मौजदा विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है। रत्नेश पेशे से वकील हैं और उन पर मेहरबानी की वजह कि रत्नेश कुशवाहाने ही पीएम नरेंद्र मोदी की मां के AIवीडियो से जुड़ा केस अदालत में दायर किया था।
नंदकिशोर की जगह क्यो मिला कुशवाह को टिकट
पटना साहिब से उम्मीदवार बनाए गए रत्नेश कुशवाहा सरकारी वकील हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस पटना हाई कोर्ट में लड़ा था। इस वीडियो को कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था। हाईकोर्ट ने इस वीडियो पर रोक लगा दी थी। मौजूदा बिहार विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने 2010 और 2015 चुनाव में भी पटना साहिब सीट से जीत दर्ज की थी। भाजपा की पहली लिस्ट में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन का नाम शामिल है। पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
पीएम मोदी की मां से जुड़ा AI वीडियो मामला
बता दें कि बिहार कांग्रेस ने एक एआई वीडियो जारी किया था, जिसमें पीएम मोदी की मां को दिखाया गया था। इस पर काफी विवाद हुआ और भाजपा ने इसे पीएम मोदी की मां का अपमान बताया। कांग्रेस का कहना था कि उन्होंने इस वीडियो में कहीं भी पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं किया है। बाद में ये मामला पटना हाई कोर्ट पहुंचा जहां से इस वीडियो को हटाने का आदेश जारी किया गया।
भाजपा की पहली लिस्ट में 12 मंत्री और 9 महिलाओं के नाम
कुम्हरार से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है, जो पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के नाम भी हैं। पार्टी ने 48 विधायकों को रिपीट किया है. बीजेपी इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अब 30 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है।
भाजपा के पुराने नेताओं की पीढ़ी से नाता
नंद किशोर यादव बिहार में भाजपा की सबसे पुरानी पीढ़ी के नेताओं में शामिल हैं। जब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब सुशील कुमार मोदी, अश्विनी चौबे, नवीन किशोर सिन्हा और प्रेम कुमार जैसे नेता उनके समकालीन थे। उस दौर में सभी नेता कैलाशपति मिश्रा के सानिध्य में राजनीति की सीढ़ियां चढ़ रहे थे।
नंद किशोर यादव 1995 से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। पहले पटना पूर्वी से और परिसीमन के बाद पटना सिटी (पटना साहिब) से. वे सात बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने पटना नगर निगम के काउंसलर से राजनीति की शुरुआत की और बाद में पटना के डिप्टी मेयर भी बने। वे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। bihar election 2025 | Bihar Assembly Elections 2025 | Bihar Assembly Elections | BIHAR ASSEMBLY PM Modi, AI video case, political reward, MLA ticket change, election news