Advertisment

Big Setback to RJD: प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई नेता JDU में शामिल, सीएम नीतीश कुमार पर जताया विश्वास

जेडीयू के मिलन समारोह में आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुशवाहा और भागलपुर के प्रमुख नेता अजय कुमार राय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की।इसे लाल की पार्टी आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

author-image
Mukesh Pandit
MILan

मिलन समारोह में बोलतीं आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुशवाहा। Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Setback to RJD: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)को उस वक्त करारा झटका लगा जब पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुशवाहा समेत कई नेता जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू ) में शामिल हो गए। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन नेताओं का स्वागत किया। मिलन समारोह में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुशवाहा और भागलपुर के प्रमुख नेता अजय कुमार राय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

शोभा कुशवाहा ने राजद पर साधा निशाना

Advertisment

जदयू में शामिल होने के बाद शोभा कुशवाहा ने राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "राजद अब वन आर्मी और परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। वहां महिलाओं का कोई स्थान नहीं है।" उन्होंने कहा कि "मैं अपने घर वापस आई हूं। पहले भी जदयू की मजबूती के लिए काम किया था और अब भी पार्टी के साथ पूरी मजबूती से काम करूंगी।" भागलपुर अखिल भारतीय धानुक महासंघ के अध्यक्ष और मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि "नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हुआ हूं। अब 2025 में 225 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार करूंगा।"

ये भी पढ़ें: Karnataka में बदलेगा मुख्यमंत्री? Siddaramaiah के बयान से तेज हुईं अटकलें

"नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का अभियान पूरे जोरों पर है। विपक्ष हमारे नेता के बारे में भविष्यवाणी कर रहा था कि जदयू खत्म हो जाएगा, लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उन्हें जवाब दे दिया। बिहार में नीतीश कुमार के बिना कोई विकल्प नहीं है।"  उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, JDU

Advertisment

जदयू ने विपक्ष पर साधा निशाना

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि "नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का अभियान पूरे जोरों पर है। विपक्ष हमारे नेता के बारे में भविष्यवाणी कर रहा था कि जदयू खत्म हो जाएगा, लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उन्हें जवाब दे दिया। बिहार में नीतीश कुमार के बिना कोई विकल्प नहीं है।" जदयू के मिलन समारोह के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी ने नए शामिल हुए नेताओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में सम्मानजनक भूमिका मिलेगी और उनकी उम्मीदों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Shalimar Bagh विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला, AAP लगाएगी जीत का चौका या BJP करेगी बड़ा खेल?

Advertisment
Advertisment