Advertisment

Biscoman निदेशक मंडल का चुनाव आज, विशाल और सुनील सिंह में कांटे की टक्कर

विशाल सिंह ने अपने कार्यकाल में एनसीसीएफ द्वारा 5,968.96 करोड़ रुपए के टर्नओवर और 182.25 करोड़ रुपए के लाभ का दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम को मौका मिला, तो बिस्कोमान को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। 

author-image
Mukesh Pandit
biscoume Bhawan

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना, वाईबीएन नेटवर्क।

बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ ( बिस्कोमान) के निदेशक मंडल के चुनाव  मुख्य मुकाबला विशाल सिंह और सुनील कुमार सिंह के बीच देखा जा रहा है। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। परिणाम शाम 3 बजे तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। चुनाव में कुल 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए 10 मजिस्ट्रेट और 60 सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बीच दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपस में भिंडंत होने की भी खबरें हैं।

ये भी पढ़ें:Jalgaon train accident: एक अफवाह ने कैसे ली 13 लोगों की जान? यात्रियों ने बताया आंखों देखा मंजर

विशाल सिंह और सुनील सिंह का दावा

Advertisment

विशाल सिंह ने अपने कार्यकाल में एनसीसीएफ द्वारा 5,968.96 करोड़ रुपए के टर्नओवर और 182.25 करोड़ रुपए के लाभ का दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम को मौका मिला, तो बिस्कोमान को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। उन्होंने किसानों के हितों पर ध्यान देने और संगठन को पुनर्जीवित करने की बात कही।सुनील कुमार सिंह, जो 21 वर्षों तक बिस्कोमान के अध्यक्ष रहे हैं, ने चुनौती दी कि विशाल सिंह के पैनल को 35 वोट भी नहीं मिलेंगे। सुनील सिंह के नेतृत्व वाला गुट बिस्कोमान में लंबे समय से प्रभावी रहा है, और उनकी टीम का दावा है कि वे इस बार भी जीत दर्ज करेंगे। 

ये भी पढ़ें:Delhi Election: केजरीवाल ने किया आगाह, भाजपा को वोट दिया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे

विशाल सिंह : भोजपुर जिले के रहने वाले हैं और बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते हैं। सहकारिता के क्षेत्र में उनका मजबूत परिवारिक इतिहास रहा है। वर्तमान में वह भारतीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) के अध्यक्ष हैं और दो साल पहले इस पद पर निर्विरोध चुने गए थे।

Advertisment

सुनील सिंह:  जो राजद के पूर्व एमएलसी भी रह चुके हैं, 26 जुलाई 2024 को बिस्कोमान के अध्यक्ष पद से हटाए गए थे। भारत सरकार के एक आदेश के तहत उनका कार्यकाल समाप्त किया गया था। हालांकि, वह अभी भी बिस्कोमान में अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए जोर-शोर से चुनावी मैदान में हैं।

केजरीवाल की सिक्योरिटी पर Delhi व Punjab Police भिड़ी,  सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाया

चुनाव प्रक्रिया और सीटों का विवरण

Advertisment

17 सदस्यीय निदेशक मंडल का चुनाव हो रहा है, जिसमें 14 सीटें सामान्य वर्ग के लिए, एक एससी-एसटी और दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मतदान चार रंगों–पीला, लाल, आसमानी और सफेद –के मतपत्रों के जरिए किया जा रहा है।

Advertisment
Advertisment