Advertisment

Delhi Election: केजरीवाल ने किया आगाह, भाजपा को वोट दिया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे

भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का हवाला देते हुए केजरीवाल ने मतदाताओं को 'गलत बटन' न दबाने की चेतावनी दी है। कहा, यदि भाजपा सत्ता में आई तो वर्तमान में मिल रहीं सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। 

author-image
Mukesh Pandit
AAP kejriwal

Photograph: (X)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 'सोच-समझकर' वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का हवाला देते हुए मतदाताओं को 'गलत बटन' न दबाने की चेतावनी दी और कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो लोगों को वर्तमान में मिल रहीं सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। 

 'यदि आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जब वे बड़े होंगे तो वे गलत पार्टी को वोट देने के लिए आप पर आरोप लगाएंगे।' केजरीवाल, आप संयोजक

अजान की आवाज पर बंद किया भाषण

Advertisment

केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो दिल्ली के लोग 'संकट में पड़ जाएंगे'। उन्होंने जनता से 'अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने' के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा, 'यदि आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जब वे बड़े होंगे तो वे गलत पार्टी को वोट देने के लिए आप पर आरोप लगाएंगे।' अजान की आवाज आने पर केजरीवाल भाषण के बीच में रुक गए। उन्होंने फिर से शुरुआत करते हुए कहा, 'आप दिल्ली में चौबीस घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध कराती है, जबकि भाजपा अपने शासित राज्यों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।

गलत बटन मत दबाना केजरीवाल

Advertisment

पांच फरवरी को गलत बटन न दबाएं, वरना जब तक आप घर पहुंचेंगे, बिजली चली जाएगी।' उन्होंने भाजपा के चुनाव घोषणापत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सभी के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है। केजरीवाल ने कहा, 'उनके नेता अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुफ्त शिक्षा बंद कर दी जाएगी। क्या आप ऐसा चाहते हैं? अगर आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्हें बचाने के लिए 'झाड़ू' का बटन दबाइए।'

Babahpur vidhan sabha: दंगों को भूल काम व सुविधाओं के आधार पर वोट देंगे लोग

 मोहल्ला क्लीनिक बंद करना चाहती है भाजपा

Advertisment


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मोहल्ला क्लिनिक बंद करने, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त करने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद करने की योजना है। उन्होंने कहा, 'कमल का बटन मत दबाएं, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां स्थिति बहुत खराब है।' केजरीवाल ने वादा किया कि अगर आप फिर से सत्ता में आती है तो वह अपने घोषणापत्र में घोषित सभी योजनाओं को लागू करेगी, जिसमें महिलाओं को मासिक अनुदान देना भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Election: भाजपा पर पलटवार, केजरीवाल बोले-इनके संकल्प पत्र से खून खौलता है

70% महिलाएं आप को वोट देंगी

बाद में, पटपड़गंज और लक्ष्मीनगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि दिल्ली में 70 प्रतिशत महिलाएं आप को वोट देंगी। केजरीवाल ने कहा, 'हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार 70 प्रतिशत महिलाएं आप को वोट देंगी। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि महिलाएं अधिक समझदार होती हैं। इसलिए मैं दिल्ली की महिलाओं को एक और काम सौंप रहा हूं। अब आपको अपने घर के सभी पुरुषों को 'आप' को वोट देने के लिए राजी करना होगा।' 

इसे भी पढ़ें- Delhi election भगवंत मान का रोड शो, रैलियों के साथ भाजपा ने की धुआंधार प्रचार की तैयारी

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment