Advertisment

डॉक्टर बनने की चाहत में आई रुकावट, Khushboo के सपनों को पंख लगाएगी सरकार! केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

बिहार की एक छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बिहार की इस छात्रा से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा।  

author-image
Pratiksha Parashar
khushboo, bihar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा से बात की। यह छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा को साइंस लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बिहार की इस छात्रा से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा।  

खुशबू के परिवार ने नहीं दी विज्ञान पढ़ने की अनुमति

इस छात्रा का नाम खुशबू है और वह बिहार के दानापुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी। खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया। 

एक नंबर से चूकी तो परिजनों ने नहीं कराया दाखिला

खुशबू के अनुसार, उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया। दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे। खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया। इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था। 

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और नीतीश कुमार की बिहार सरकार दोनों पढ़ाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञान विषय में छात्राओं को प्रोत्साहन

Advertisment

गौरतलब है कि केंद्र सरकार विज्ञान के विषयों में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तर पर विभिन्न योजनाएं भी चला रही है। इसका उद्देश्य विज्ञान जैसे विषयों में छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देना है। इसके लिए देश के कई आईआईटी संस्थान महत्वपूर्ण पहल भी कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Bihar: आरा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisment
Advertisment