पटना, वाईबीएन नेटवर्क।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रही सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरजेडी विधायकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रामसूरत राय ने कहा कि आरजेडी नेताओं को अपने शासनकाल को याद करना चाहिए, जब अस्पतालों में दवाएं नहीं मिलती थीं और मरीजों का इलाज नहीं हो पाता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज मरीजों को सीट नहीं मिल रही है, इसका मतलब यह है कि हालात पहले से बेहतर हुए हैं।"
Bihar Politics: Tej Pratap का दावा, ‘तेजस्वी यादव ही बनेंगे मुख्यमंत्री’
तेजस्वी यादव को बताया "एमबीबीएस डॉक्टर"
भाजपा विधायक ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं, इसलिए वह "एमबीबीएस डॉक्टर" हो गए हैं। लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव के हालिया भाषण को "थका हुआ और कमजोर" करार दिया। उन्होंने कहा, "तेजस्वी का भाषण हार मानने वाला लग रहा था, उसमें कोई दम नहीं था।"
मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब
रामसूरत राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आरजेडी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद भी कागज देखकर भाषण पढ़ते हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पर उंगली उठाने से पहले खुद को देखना चाहिए।
Bihar Politics: Dr. Dilip Jaiswal को मिली BJP की कमान, मनोहर लाल ने की घोषणा