Advertisment

Strategy : पार्टी का भविष्य तय करने को बिहार कांग्रेस मे फेरबदल, राहुल के करीबी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक ऐसा दांव खेला है। पार्टी ने युवा चेहरे और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कृष्णा अल्लावरु को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

author-image
Vibhoo Mishra
RAHUL GANDHI KRISHNA ALLAVARU
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, वाईबीएन डेस्क। 

Advertisment

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक ऐसा दांव खेला है, जिसे राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत माना जा रहा है। पार्टी ने युवा चेहरे और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कृष्णा अल्लावरु को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं।

मोहन प्रकाश की मिली जगह 

कृष्णा अल्लावरु, जो वर्तमान में यूथ कांग्रेस के प्रभारी हैं, को बिहार कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह नियुक्त किया गया है। मोहन प्रकाश ने पिछले एक साल से अधिक समय तक बिहार में पार्टी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बिहार में एक से तीन सीटें जीतकर सुधार दिखाया था। हालांकि, पार्टी ने अब युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Congress में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल और नसीर हुसैन बने महासचिव, बिहार का प्रभारी बदला

कौन हैं कृष्णा अल्लावरु?

कृष्णा अल्लावरु, जो मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं, को एक बेहतरीन रणनीतिकार और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। वह राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और युवाओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की युवाओं पर फोकस करने और बिहार में नई ऊर्जा लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Election in Bihar क्या बिहार में समय से पहले होंगे चुनाव? सियासी रणनीति की पड़ताल

क्या बदलेगा बिहार का समीकरण?

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह नई पहल कितनी कारगर साबित होगी, यह तो वक्त ही बताएगा। उनकी युवा छवि और रणनीतिक सोच बिहार में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर सकती है।

Advertisment
Advertisment