Advertisment

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई 'Deva',इतनी हुई कमाई

31 जनवरी को रिलीज हुई 'देवा' से लोगों को काफी एक्सपेक्टेशन थीं। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। एक्टर के फैंस को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार था

author-image
Ojaswi Tripathi
deva

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)अपनी फिल्म 'देवा' (Deva) के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन, फिल्म के कलेक्शन को लेकर लोग बाते करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑडियंस को इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वह इस पर खड़े उतरते नहीं दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन हो गए हैं और इसके मुकाबले एक्टर की मूवी ने काफी कम कमाई की हैं। तो आइए जनाते हैं, शाहिद कपूर की इस फिल्म को लोगों का कितना प्यार मिला हैं। 

कितनी हुई फिल्म की टोटल कमाई

31 जनवरी को रिलीज हुई 'देवा' से लोगों को काफी एक्सपेक्टेशन थीं। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। एक्टर के फैंस को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार था, जिसके लिए उन्होंने इसकी एडवांस बुकिंग भी कर ली थी। लेकिन 'देवा' के रिलीज होने के बाद फिल्म का रिव्यू इतना खास देखने को नही मिल रहा है। बता दें, इस फिल्म ने अभी तक कुल 26.7 करोड़ की कमाई की हैं, जो की काफी ज्यादा कम हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘Deva’ में माफिया बन शाहिद कपूर मचाएंगे बवाल, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

फिल्म के कलेक्शन में लगातार हुई गिरावट 

सैकनिलक के रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर ने छठवें दिन  2.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जोकि काफी ज्यादा कम हैं। बता दें, फिल्म ने ओपनिंग डे पर इसने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं, देवा ने दूसरा दिन – 6.4करोड़, तीसरा दिन- 7.25 करोड़, चौथा दिन- 2.75 करोड़, पांचवा दिन – 2.4 करोड़, छठा दिन - 2.4 करोड़ का कलेक्शन हुआ है, जिसका टोटल 26.7 करोड़ हुआ है। शाहिद के फैंस इस बात से काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि फिल्म आगे चलकर क्या कोई बड़ा कलेक्शन कर पाएगी या नहीं। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment