Advertisment

‘Deva’ का वीकेंड पर चला जादू, रिकॉर्ड तोड़ हुई कमाई

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के कलेक्शन पर फैंस और क्रिटिक्स की नजरें टिकी हुई हैं। एक्टर ने फिल्म के पहले दिन 5 करोड़ की कमाई की थीं, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि शायद ये मूवी उम्मीद पर खड़ी नहीं उतरेगी।

author-image
Ojaswi Tripathi
deva

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्म के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की फिल्म देवा 31 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थीं। फिल्म रिलीज होने के पहले से फैंस के बीच इसकी चर्चा जोरों से हो रही थीं। देवा को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं और लोगों के बीच इसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं फिल्म ने इन तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

तीन दिन में कितनी हुई देवा की कमाई

शाहिद कपूर की फिल्म देवा के कलेक्शन पर फैंस और क्रिटिक्स की नजरें टिकी हुई हैं। एक्टर ने फिल्म के पहले दिन 5 करोड़ की कमाई की थीं, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि शायद ये मूवी उम्मीद पर खड़ी नहीं उतरेगी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ की कमाई की हैं और रविवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से फिल्म की टोटल कमाई 19.05 करोड़ तक हो गई हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘Deva’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन हुई इतनी कमाई

 एक्टर्स की केमिस्ट्री आई लोगों को पसंद

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। देवा में शाहिद कपूर का अंदाज काफी तगड़ा देखने को मिल रहा है। एक्टर के फैंस का कहना है कि फिल्म कबीर सिंह के बाद शाहिद का ये धांसू लुक देवा में नजर आ रहा है। वहीं, फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर पर बेस्ड हैं। बता दें, देवा की कमाई में लोगों को उछाल की उम्मीद थी लेकिन इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं। अब देखना ये होगा कि फिल्म आगे के कुछ दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कलेक्शन कर पाएगी।  

Advertisment
Advertisment