/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/Qs9AbOPy6anqu2u9aIb4.jpg)
दिल्ली में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। राजधानी के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटिश महिला से दोस्ती की थी, जिसके बाद महिला उससे मिलने दिल्ली पहुंची थी। आरोपी ने होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप है, वहीं दूसरे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Crime News : जेवर लूटने के लिए की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में रेप
ब्रिटिश महिला की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 वर्षीय कैलाश से दोस्ती हुई थी। महिला ने डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी से पहली बार बात की थी। उसके बाद वे अक्सर बात करते रहे थे। महिला कैलाश से मिलने के लिए गोवा से दिल्ली आई थी। होटल की लिफ्ट में एक सफाई कर्मी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इसके बाद कैलाश ने होटल के कमरे में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: Crime News : छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित एसीपी मोहसिन खान निलम्बित
ट्रांसलेटर से करता था अंग्रेजी में बात
पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली का निवासी कैलाश ठीक से अंग्रेजी में बात नहीं कर पाता है और वह महिला से बातचीत के लिए कुछ लैंग्वेज ट्रांसलेटर ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि जब ब्रिटिश महिला भारत आई तो उसने और आरोपी ने दिल्ली में एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाई। पीड़िता गोवा से दिल्ली आई और महिपालपुर के होटल में एक कमरा बुक किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उससे मिलने आया तो उसने उससे रेप किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Crime News : पिटाई से युवक की मौत, मचा कोहराम