Advertisment

दिल्ली में प्रेमिका का कत्ल...हापुड़ में फेंकी लाश, ब्लाइंड मर्डर केस से पुलिस ने उठाया पर्दा

हापुड़ में बीते शुक्रवार को सूटकेस में महिला का शव मिला था। पुलिस ने मृतका और आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या के कारण का खुलासा किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
dead body in suitcase
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कउत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीते शुक्रवार को सूटकेस में महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई थी। तब ना तो आरोपी का पता चला और ना ही मृतका की पहचान हो पाई, जिसकी वजह से इस मर्डर केस की गुत्थी काफी उलझ गई थी। लोगों के मन में कई तरह के सवाल थे। मृतका कौन है, यह हत्या किसने की और मारने वाला कौन है? पुलिस ने अब इस मर्डर केस के सभी राजों से पर्दा उठा दिया है। 

क्या है मामला?

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सिखेड़ा नहर में 28 मई को एक सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। लाश पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। युवती के परिजनों ने 28 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस?

Advertisment

मृतका की पहचान दिल्ली की मयूर विहार निवासी नीलेश के रूप में हुई है। आरोपी भी दिल्ली के मयूर विहार का ही रहने वाला है। नीलेश और सतेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतका नीलेश के पास से दस्तावेज, फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई कार मिली। पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। 

प्रेम प्रसंग और हत्या

सतेंद्र ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसके नीलेश के साथ प्रेम संबध थे। सतेंद्र कुछ समय के लिए पटियाला गया था, जब वापस लौटा तो नीलेश का बर्ताव बदला हुआ नजर आया। फोन भी अक्सर व्यस्त रहता था। जिसके बाद सतेंद्र को शक हुआ कि नीलेश के किसी और के साथ प्रेम संबंध हैं। इसी वजह से उसने नीलेश की हत्या कर दी। 

Advertisment

क्या है हत्या की वजह? 

जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र ने नीलेश से 5 लाख रुपये उधार लेकर एक कार भी खरीदी थी। इसके बाद 28 मई को नीलेश ने सतेंद्र से 2 लाख रुपये वापस मांगे, जिससे वह गुस्से से झल्ला गया। प्रेम संबंध में धोखे का शक और पैसों की वजह से उसने नीलेश का कत्ल कर दिया। आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सूटकेस में रखा। वह करीब 100 किलोमीटर तक लाश लेकर घूमता रहा। इसके बाद हापुड़ की नहर में जाकर लाश को फेंक दिया।  crime news | murder case | delhi 

delhi crime news murder case
Advertisment
Advertisment