Advertisment

Saif Ali Khan पर Doctors का बड़ा बयान, खतरे में पड़ सकती थी जान, सिर्फ 2 एमएम से बची Spinal Cord

अभिनेता सैफ आली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने उनकी हालत पर जरूरी अपडेट दिया है।

author-image
Manish Tilokani
एडिट
New Update
Saif 1

Saif 1

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद शुक्रवार सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने एक प्रेस वार्ता कर अभिनेता की हालत के बाद में मेडिकल बुलेटन जारी किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि सैफ अली खान की हालत में अब सुधार आ रहा है, लेकिन अगर हमलावर का चाकू 2 एमएम और अंदर तक जाता तो उन पर खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता। इतना ही नहीं वह पैरालाइज्ड तक हो सकते थे। लेकिन अब उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। आज उन्होंने अपने रूम में थोड़ी देर चहलकदमी भी की । 

   

  • Jan 17, 2025 13:28 IST

    हमलावर का वीडियो आया सामने 

    Saif Ali Khan's Attacker Seen On CCTV In Building Staircase
    Saif Ali Khan's Attacker Seen On CCTV In Building Staircase

    सैफ के ऊपर हुए हमले का एक ताजा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरा में ये साफ-साफ देखा जा सकता है की कैसे हमलावर सैफ के घर में घुसा। हमलावर रात 1 बजकर 37 मिनट पर सैफ के घर पर घुस था वहीं वो 2 बजकर 33 मिनट पर घर से लौटा। हमलावर ने घुसते हुए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, वहीं बाहर निकलते हुए उसके मुंह पर कपड़ा नहीं था। 



  • Jan 17, 2025 15:48 IST

    2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकला बाहर 

    सर्जरी के बाद सैफ अली खान के शरीर से चाकू का टुकड़ा निकला है। जो चाकू का टुकड़ा डॉक्टर्स ने निकाला है वो 2.5 इंच का है। अब इस चाकू की तस्वीर हर जगह वायरल हो रही है। 



  • Jan 17, 2025 14:34 IST

    एकनाथ शिंदे ने जारी किया बयान

    डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सैफ पर हुए हमले पर अपना बयान जारी किया हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि ये घटना दुखद है और हमें ध्यान रखना होगा दोबारा ऐसा नहीं हो।  



  • Jan 17, 2025 14:20 IST

    नंगे पाँव पहुंचा, जूते पहन भागा हमलावर

    सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी प्राप्त सीसीटीवी वीडियो में बिना चप्पल और जूते पहने सीढ़ियों पर चढ़ते दिखाई दिया। हालांकि हमला करने के बाद लौटते वक्त उसके पाँव में जूते देखें जा सकते है। 



  • Jan 17, 2025 14:03 IST

    हो रही है पूछताछ

    ताजा जानकारी के अनुसार संदिग्ध 'शाहिद' से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी-अभी पता चला है की शाहिद के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 5 केस दर्ज है।   



  • Jan 17, 2025 13:41 IST

    संदिग्ध की हुई पहचान

    सैफ के घर में घुसे हमलावर की पहचान कर ली गई है। कथित तौर हमलावर कहे जा रहें शख्स का नाम शाहिद बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद नाम इस व्यक्ति पर पहले से ही पाँच केस दर्ज है। 



  • Jan 17, 2025 13:37 IST

    2-3 दिनों में हो सकती है छुट्टी

    डॉक्टर्स ने कहा है कि अब सैफ ठीक हैं। वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी किसी को भी इन्फेक्शन के खतरे के चलते उन से मिलने की इजाजत नहीं होगी। डॉक्टर्स ने ये जानकारी भी दी है कि सैफ को 2 से 3 दिनों के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। छुट्टी मिलने के बाद भी सैफ को डॉक्टर्स ने एक से दो हफ्ते की रेस्ट की सलाह भी दी है।



  • Jan 17, 2025 13:36 IST

    तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे सैफ

    डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि, कल जब सैफ अस्पताल पहुँचें, तो उनके साथ तैमूर भी थे। सभी को इस बात पर गहरी हैरानी थी सैफ अपने साथ तैमूर को लेकर क्यों आए थे। मौके की नजाकत को समझते हुए डॉक्टर्स ने जल्दी से सैफ का इलाज शुरू किया और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  



  • Jan 17, 2025 13:35 IST

    खून से सने थे सैफ

    डॉक्टर ने बताया है कि, कल जब सैफ अस्पताल पहुँचे थे तो वह पूरी तरह खून से लथपथ थे। जब सैफ कल यानी गुरुवार को खून से सने अस्पताल पहुंचे तो सभी लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। सैफ की हालत को देखकर सभी डरे हुए थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जल्दी से उनका ट्रीटमेंट शुरू किया।   



Advertisment
Advertisment