रांची, वाईबीएन नेटवर्क।
झारखंड के साहिबगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली। युवक की पहली पत्नी ने सारे मामले का भंडाफोड़ किया है। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फिरोज ने मिथुन बनकर प्रेम जाल में फंसाया
मामला साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मोहम्मद फिरोज बिहार के कटिहार की एक लड़की से मिला था। आरोपी ने अपना नाम मिथुन बताया था और असली पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। लड़की और मोहम्मद फिरोज का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जब ये बात आरोपी की पत्नी निकहत परवीन को पता चली तो उसने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। आरोपी की पत्नी लड़की और अपने पति को पकड़कर थाने लेकर गई और पुलिस के हवाए कर दिया।
यह भी पढ़ें: Crime News : गोमती नगर में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, मौत
CRPF जवान बनकर की दोस्ती
साहिबगंज सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की के मुताबिक, फिरोज महादेवगंज का निवासी है, जिसने सोशल मीडिया पर मिथुन कुमार राजवंशी बनकर कटिहार की एक लड़की के साथ कॉन्टेक्ट किया था। इतना ही नहीं उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया था। फिरोज पहले से शादीशुदा था, ये बात भी उसने लड़की से छिपाई थी। उसने लड़की को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद शादी का झांसा देकर साहिबगंज ले आया।
यह भी पढ़ें: Crime : मसूरी में युवती से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आकिब को सलाखों के पीछे पहुंचाया
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस आरोपी के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 87/60, 10, कांड संख्या 18/25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के ऊपर असली पहचान छिपाने, धोखाधड़ी करने और छल से लड़की को बहलाने-फुसलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गिया है। पुलिस ने लड़की का बयान भी लिया है।