/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/30/nikki-dahiya-husband-2025-06-30-15-00-52.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। इन दिनों पत्नियों द्वारा पति को मरवाने के कई मामले सामने आए हैं। पहले उत्तर प्रदेश की मुस्कान रस्तोगी और इसके बाद इंदौर की सोनम रघुवंशी का मामला देशभर में सुर्खियों में रहा। अब इसी कड़ी में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर निक्की दहिया का नाम जुड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, निक्की दहिया अपने पति की जान लेने को उतारू हैं और उन्होंने पति को पिटवाने के लिए बदमाशों को सुपारी दी। इतना ही नहीं, बदमाशों के साथ खड़े रहकर पति को पिटवाया भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम की मलिका निक्की दहिया का खूनी खेल देखिए
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) June 29, 2025
निक्की दहिया अब पति की जान लेने पर उतारू हैं, खबर है कि निक्की ने अपने ही पति विजय दहिया को पिटवाने के लिए खूंखार बदमाशों को सुपारी दी। मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
विजय दहिया का आरोप है कि उनकी पत्नी ने उन्हें… pic.twitter.com/JVVoTqI3K5
घटना का वीडियो वायरल
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कुछ बदमाश अचानक आते हैं और विजय दहिया के साथ मारपीट करना शुरू कर देते हैं। निक्की खड़े-खड़े यह देखती रहती है। विजय बदमाशों के चंगुल से निकलकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें बदमाश फिर से पकड़कर पीटना शुरू कर देते हैं।
पति ने लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निक्की दहिया ने पति विजय दहिया को पिटवाने के लिए बदमाशों को सुपारी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। विजय दहिया ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी निक्की ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और उनकी जान खतरे में है। विजय दहिया ने रवि लांबा पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रवि लांबा कोई मामूली गुंडा नहीं है, बल्कि कुख्यात अपराधी है, जिसके ऊपर हत्या समेत 15 मामले दर्ज हैं।
निक्की लांबा पर कार्रवाई नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि लांबा का गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन निक्की दहिया के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं निक्की दहिया ने इन आरोपों को खारिज किया है और इसे बदनाम करने की साजिश का हिस्सा बताया है। haryana news | crime news