/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/23/UzdrjtjKJaICEFg1w5r5.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कर्नाटक के हावेरी जिले एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 2024 हावेरी गैंगरेप केस के 7 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत मिलने पर आरोपियों का धूमधाम से जुलूस निकाला गया, रोड शो किया गया। दरिंदगी के आरोपी गाड़ी में शान से जश्म मनाते हुए जा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपियों के जश्न का वीडियो सामने आने से लोगों में आक्रोश है।
जमानत के बाद आरोपियों ने निकाला रोड शो
आरोपियों का रोड शो हावेरी उप-जेल से शुरू हुआ। दरिंदों के काफिले में कई वाहन शामिल थे। आरोपी विक्ट्री साइन दिखाते हुए, शान से जुलूस निकाल रहे हैं। जनवरी 2024 में हावेरी जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया था। एक युवती ने 7 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। मुख्य आरोपियों में आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंडक्की, समीवुल्ला लालनवर, मोहम्मद सादिक अगासिमानी, शोएब मुल्ला, तौसीप छोटी और रियाज साविकेरी का नाम शामिल है। कोर्ट में पीड़िता आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई, जिसके बाद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
🚨 Shocking 🚨
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 23, 2025
In Congress-ruled Karnataka, seven individuals accused of a heinous gangrape have been granted bail:
•Aftab Chandanakatti
•Madar Saab Mandakki
•Samiwulla Lalanavar
•Mohammad Sadiq
•Shoib Mulla
•Tausip Choti
•Riyaz Savikeri
What is even more… pic.twitter.com/lxh6NLPQG9
होटल से घसीटा, जंगल में गैंगरेप
2024 में युवती हावेरी एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हई थी। इस दौरान 15-20 लोग उसके रूम में आ गए। आरोपियों ने युवती केसाथ मारपीट और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। आरोपी युवती को जंगल में ले गए और 7 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला के परिचित थे। पीड़िता अल्पसंख्क समुदाय से आती है, जबकि होटल में उसके साथ ठहरने वाला प्रेमी दूसरे धर्म से था।
19 लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 7 मुख्य आरोपी थे, जिन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। अन्य लोगों ने युवती पर शारीरिक हमला किया था और मुख्य आरोपियों की मदद की थी। लगभग 10 महीने पहले 12 आरोपियों को जमानत दी गई थी, अन्य 7 लोगों को गुरुवार को जमानत मिली।
Karnataka | rape case | crime news | video