नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के सदर बाजार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कत्ल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि शख्स की लिव इन पार्टनर का बेटा है। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है मामला?
आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 वर्षीय गौरव के पिता की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद उसकी मां एक शख्स के साथ सदर बाजार इलाके में लिव इन में रह रही थी। दोनों शादी भी करने वाले थे।
दारू पार्टी और हत्या
महिला का लिव इन पार्टनर महिला के साथ मारपीट करता था। उसके ऊपर पहले से हत्या का मुकदमा चल रहा है। महिला के बेटे गौरव को भी इसकी जानकारी थी। गौरव अपने दोस्त के साथ मां के लिव इन पार्टनर के घर पहुंचा था। इस दौरान मां नहीं थी। तीनों ने मिलकर दारू पार्टी की। इस दौरान शराब के नशे में धुत शख्स गौरव की मां के बारे में अपशब्द कहने लगा। इस पर गुस्साए गौरव ने उसके दोस्त के साथ मिलकर उसके ऊपर चाकू से वार किए और हत्या कर दी।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी
हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने की पत्नी और लिव इन पार्टनर की हत्या
घटना फतेहाबाद के आंबेडकर चौक में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। 31 वर्षीय पूजा का 24 वर्षीय रितिक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा और उसका पति दीपक टोहाना के एक पिज्जा हट में काम करते थे। रितिक भी वहीं काम करता था। यहीं से रितिक और पूजा का संपर्क हुआ और इसके बाद उन दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पूजा पति दीपक को छोड़कर पिछले 6 महीनों से रितिक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पूजा के दो बच्चे हैं, जो पिता दीपक के साथ रह रहे थे। महिला के पति दीपक ने शुक्रवार रात आठे बजे महिला और उसके प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला।
crime news | delhi news | murder news