नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वोटिंग के बीच कई जगहों पर हंगामा और झड़प की खबरें सामने आयीं हैं। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र की कलंदर कॉलोनी में एक भाजपा कार्यकर्ता की झोपड़ी जला दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: Milkipur By Election : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 3 बजे तक 57 फीसदी वोटिंग, सपा के आरोपों पर ओपी राजभर का पलटवार
भाजपा कार्यकर्ता ने बताई पूरी कहानी
भाजपा ने दावा किया है कि हार देखकर आम आदमी पार्टी बौखला गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता की झुग्गी तक को जला दिया। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने बताया, "हम बाहर जा रहे थे, सामने से संटी और उसके सारे लड़के आ रहे थे। हमारे लोगों ने भी थोड़े-बहुत नारे लगाए। इसके बाद संटी ने मोबाइल निकालकर संजय भैया का गिरेवान पकड़ा और हाथापाई करने लगे। हमारे साथ मारपीट भी की। हम वहां थाने में गए, वहां से पता चला कि कॉलोनी में आग लग गई, बाद में पता चला कि हमारे ही घर में आग लगी है।"
यह भी पढ़ें: Delhi Election: दोपहर तक का रुझान, कौन से क्षेत्र हैं आगे और कहां कम हुआ मतदान
BJP का सपोर्ट कर रहे थे इसलिए झुग्गी जला दी- भाजपा
भाजपा दिल्ली के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जली हुई झुग्गी नजर आ रही है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हम भाजपा के संजय जी का सपोर्ट कर रहे थे इसलिए झुग्गी जला दी गई। हमने संजय बंसल जी को बचाया, इसका ये नतीजा है। पड़ोस वालों के घर भी जलाए गए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि घर में सिलेंडर रखा था अगर ये फट जाता तो किसी की जान नहीं बचती। भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट देने से रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथ ऐसा किया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे! जंगपुरा में जबरदस्त हंगामा