दिल्ली विधानसभा चुनाव - 2025
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में जीत के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। केंद्र शासित राज्य होने के कारण सरकार के हाथों में पूरी ‘शक्ति’ नहीं रहती ।उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच सदैव ‘पॉवर’ को लेकर रस्साकसी चलती रही है। हालांकि राजधानी होने के नाते दिल्ली के चुनाव पर पूरे देश की नजर है।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीट हैं। इसमें 58 सामान्य, 12 सुरक्षित सीट हैं। 1.55 करोड़ मतदाता इस साल वोट करेंगे। पिछले पांच वर्ष में 1.09 लाख 85 साल से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं वहीं, दिल्ली में 13 हजार 33 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक पोलिंग बूथ पर 1191 औसत मतदाता रहेंगे। जो 05 फरवरी को किस्मत का फैसला करेंगे।