नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi BJP Press Conference: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाए हैं कि अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि लाइन लगवाकर 1000 -1000 रुपये के लिए महिलाओं से भरवाये गए फॉर्म कबाड़ी को बेचे गये हैं। खास बात ये है कि भाजपा नेता ने महिला सम्मान योजना के फॉर्म भी दिखाए हैं, जिन्हें कबाड़ी को बेचे जाने का दावा किया गया है। भाजपा ने तिमारपुर विधानसभा की लगभग 30 हजार महिलाओं से आम आदमी पार्टी द्वारा भरवाये गए सीक्रेट प्रोटेक्ट डॉक्यूमेंट मीडिया के सामने रखे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/bwXyIfrVkNR17yMt6JGl.jpg)
ये भी पढ़ें: Shalimar Bagh विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला, AAP लगाएगी जीत का चौका या BJP करेगी बड़ा खेल?
'केजरीवाल ने महिलाओं के साथ धोखा किया'
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली वालों को लूटने का काम करते हैं। उनकी पीठ पर छुरा घोंपने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को 2100 रुपये देंगे, घर-घर रजिस्ट्रेशन करवाया और हमारी माताओं-बहनों से वो डेटा भी लिया गया, जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थीं कि डिजीटल दिल्ली में फ्रॉड अचानक बढ़ गया।" प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचदेवा ने कई महिलाओं के नाम और एड्रेस भी पढ़कर बताए। उन्होंने बताया कि इसमें अकाउंट नंबर, बैंक डिटेल, फोन नंबर जैसी सभी जरूरी डिटेल हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने आगाह करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ डिजीटल फ्रॉड होने वाला है।
ये भी पढ़ें: Karnataka में बदलेगा मुख्यमंत्री? Siddaramaiah के बयान से तेज हुईं अटकलें
अकाउंट से निकलेंगे रुपये- सचदेवा
महिलाओं का फॉर्म और डेटा दिखाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ये एक विधानसभा का डेटा है, तिमारपुर विधानसभा। 70 विधानसभाओं में कितना लूटा गया होगा, जरा सोचिए? एक कबाड़ी के यहां ये कागज मिले हैं। कबाड़ी ने तिमारपुर से भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री लाकर दिए हैं कि अरविंद केजरीवाल जी क्या कर रहे हैं। अब ये डेटा किसके हाथों में जाएगा, किसके-किसके अकाउंट से कितने रुपये निकलेंगे, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। केजरीवाल ने माताओं-बहनों का विश्वास तोड़ा है। सबकी ओरिजनल डिटेल है।
केजरीवाल ने धोखा दिया, उन्हें डूबकर मर जाना चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "ये है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की असलियत, ये धोखा है, ये फरेब है। 70 विधानसभाओं में उन्होंने माता-बहनों को लाइन में लगवाया। सपने दिखाना और फिर भाग जाना, ये है आम आदमी पार्टी का असली चेहरा। पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने धोखे से किया। कैसे कोई साधारण आदमी विश्वास करेगा, इसलिए क्रेडिबिलिटी जरूरी है। पंजाब में धोखा दिया, बहनें हाथ जोड़ रही हैं कि हमारे रुपये कहां गए और अब दिल्ली में वही काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है। डूबकर मर जाना चाहिए आम आदमी पार्टी के लोगों को। चोरी और सीना जोरी करते हैं। अरविंद केजरीवाल अगर आंखों में जरा सी गैरत है तो डूबकर मर जाओ और इस्तीफा दे दो।" सचदेवा ने कहा कि जांच एजेंसी को ये कागज सौंपे जाएंगे कि ये कैसे हुआ।
ये भी पढ़ें: Saif Ali पर हमले को लेकर Nitesh Rane का तंज - हिंदू कलाकारों के लिए कोई आगे नहीं आता