Advertisment

Delhi Election 2025 Live: दोपहर बाद बढ़ी दिल्लीवालों की रफ्तार, 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान

Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर धूप के साथ घर से निकली। 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।

author-image
Kamal K Singh
Updated On
New Update
VOTING 1 BJE TAK 02

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर सुबह के समय मतदान के दौरान देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय सन्नाटा नजर आया। वैसे बता दें कि दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जहां आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस भी दिल्ली पर फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा 25 साल से अधिक समय से सत्ता से बाहर है, जबकि आप से पहले 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में विफल रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 699 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। करीब 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की टीमें ड्रोन के जरिए मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगी।

  • Feb 05, 2025 17:44 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली में 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई

    सेंट्रल दिल्ली 55.24
    पूर्वी दिल्ली 58.98
    दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 58.86
    दक्षिण पूर्वी दिल्ली 53.77
    नई दिल्ली 54.37
    उत्तर दिल्ली 57.24
    उत्तर पूर्वी दिल्ली 63.83
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली 58.05
    शाहदरा 61.35
    दक्षिण दिल्ली 55.72
    पश्चिमी दिल्ली 57.42



  • Feb 05, 2025 15:38 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली में 3 बजे तक कुल 46.55 प्रतिशत मतदान

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में 3 बजे तक कुल 46.55 प्रतिशत मतदान। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई

    सेंट्रल दिल्ली 43.45
    पूर्वी दिल्ली 47.09
    दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 48.32
    दक्षिण पूर्वी दिल्ली 43.91
    नई दिल्ली 43.10
    उत्तर दिल्ली 46.31
    उत्तर पूर्वी दिल्ली 52.73
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली 46.81
    शाहदरा 49.58
    दक्षिण दिल्ली 44.89
    पश्चिमी दिल्ली 45.06



  • Feb 05, 2025 14:00 IST

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई

    सेंट्रल दिल्ली 29.74
    पूर्वी दिल्ली 33.66
    दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 35.44
    दक्षिण पूर्वी दिल्ली 32.27
    नई दिल्ली 29.89
    उत्तर दिल्ली 32.44
    उत्तर पूर्वी दिल्ली 39.51
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली 33.17
    शाहदरा 35.81
    दक्षिण दिल्ली 32.67
    पश्चिमी दिल्ली 30.87



  • Feb 05, 2025 12:48 IST

    Delhi Chunav Live: सौरभ भारद्वाज का आरोप दिल्ली पुलिस वोट डालने से रोक रही है।

    Delhi Chunav Live: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर दिल्ली पुलिस लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है।



  • Feb 05, 2025 12:45 IST

    Delhi Chunav Live: मतदान के दौरान सीलमपुर में हंगामा

    Delhi Chunav Live: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विवाद बुर्के को लेकर शुरू हुआ था। बीजेपी का आरोप है कि आप कार्यकर्ता बुर्के में यहां फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं।  बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच आप कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। 

     



  • Feb 05, 2025 11:48 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली में सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत मतदान

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत मतदान। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई

    सेंट्रल दिल्ली 16.46
    पूर्वी दिल्ली 20.03
    दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 19.75
    दक्षिण पूर्वी दिल्ली 19.66
    नई दिल्ली 16.80
    उत्तर दिल्ली 18.63
    उत्तर पूर्वी दिल्ली 24.87
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली 19.75
    शाहदरा 23.30
    दक्षिण दिल्ली 19.75
    पश्चिमी दिल्ली 17.67



  • Feb 05, 2025 11:07 IST

    Delhi Chunav Live: स्वाति मालीवाल की जनता से अपील

    Delhi Chunav Live: दिल्ली चुनाव: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने जनता से "लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव" में भाग लेने की अपील की



  • Feb 05, 2025 10:55 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली एलजी वीके सक्सेना का रिकॉर्ड बनाने का आग्रह

    Delhi Chunav Live: "प्रदूषण, कचरा, यमुना की सफाई": दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने प्राथमिकताएं गिनाईं, मतदाताओं से मतदान में रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया



  • Feb 05, 2025 10:47 IST

    Delhi Chunav Live: आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा

    Delhi Chunav Live: आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा

    मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और वोट डालें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनें। आम आदमी पार्टी ने बहुत मेहनत से, सच्चाई और ईमानदारी से चुनाव लड़ा है...मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी हम लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाने में सफल होंगे और एक बार फिर दिल्ली की सेवा में जुट जाएंगे। दिल्ली की जनता अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करेगी और उस पार्टी को वोट देगी जिसने अपना काम करके दिखाया हो, जिसके काम से दिल्ली खुश हुई हो...मुझे आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।"



  • Feb 05, 2025 10:38 IST

    Delhi Chunav Live: सोनिया गांधी सुबह 11.30 बजे अपना वोट डालेंगी।

    Delhi Chunav Live: कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह करीब 11.30 बजे अपना वोट डालेंगी। वह अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचेंगी। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना है।



  • Feb 05, 2025 10:33 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली के लोग बदलाव चाहते है

    Delhi Chunav Live: दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा 

    "आज दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है, विकास चाहती है। दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। लोगों की राय है कि आज वे विकास के कई मुद्दों से परेशान हैं। हमने (भाजपा ने) उन्हें एजेंडा दिया है। लोग हम पर भरोसा कर रहे हैं।"



  • Feb 05, 2025 10:27 IST

    Delhi Chunav Live: पवन खेड़ा ने डाला वोट

    Delhi Chunav Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा निजामुद्दीन पूर्व में कविराज खजान चंद क्वेटा डीएवी स्कूल  में वोट डाल



  • Feb 05, 2025 10:22 IST

    Delhi Chunav Live: अरविंद केजरीवाल के पिता वोट डालने पहुंचे

    Delhi Chunav Live: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।



  • Feb 05, 2025 09:50 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली में 9 बजे तक कुल 8.10 प्रतिशत मतदान

    Delhi Chunav Live:  दिल्ली में सुबह 9 बजे तक कुल 8.10% मतदान हुआ। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई

    सेंट्रल दिल्ली 6.67
    पूर्वी दिल्ली 8.21
    दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 9.34
    दक्षिण पूर्वी दिल्ली 8.21
    नई दिल्ली 6.51
    उत्तर दिल्ली 7.12
    उत्तर पूर्वी दिल्ली 10.70
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली 7.66
    शाहदरा 8.92
    दक्षिण दिल्ली 8.43
    पश्चिमी दिल्ली 6.67

     

     



  • Feb 05, 2025 09:28 IST

    राष्ट्रपति ने डाला वोट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने  डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला।



  • Feb 05, 2025 09:17 IST

    सीएम आतिशी ने की अपील

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें।"



  • Feb 05, 2025 07:58 IST

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपत्नीक किया मतदान

    दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।



  • Feb 05, 2025 07:54 IST

    कालकजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया मतदान

    दिल्ली की हॉटसीट कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अपना वोट डाल दिया है। इस सीट पर अलका लांबा का मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी से है। अलका लांबा ने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे ( उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बदलाव और विकास जाते हैं। 



  • Feb 05, 2025 07:53 IST

    वोट डालने से पहले सतीश उपाध्याय ने की पूजा-अर्चना

    दिल्ली की मालवीय नगर से सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सपरिवार वोट डालने बूथ पर पहुंचे।



  • Feb 05, 2025 07:34 IST

    Delhi Chunav Live: लोग विकास के लिए अच्छे कैंडिडेट को वोट करें

    Delhi Chunav Live: नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोग अच्छे उम्मीदवार को वोट दें। 



  • Feb 05, 2025 07:30 IST

    Delhi Chunav Live: लोगों ने भाजपा सरकार बनाने का फैसला किया: प्रवेश वर्मा

    Delhi Chunav Live:  नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।



  • Feb 05, 2025 07:26 IST

    Delhi Chunav Live: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट

    Delhi Chunav Live: अपना वोट डालने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,

    "आज दिल्ली के लोग एक विकसित राष्ट्रीय राजधानी के लिए वोट कर रहे हैं और मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और एक ऐसी पार्टी के लिए वोट करें जो केंद्र से नहीं लड़ती और केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करती है..."



  • Feb 05, 2025 07:21 IST

    Delhi Chunav Live: पीएम मोदी की दिल्ली के लोगों से अपील

    Delhi Chunav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा: 

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!



  • Feb 05, 2025 06:57 IST

    Delhi Chunav Live: वोटिंग से पहले मॉक पोलिंग

    Delhi Chunav Live:दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मधू विहार चरण 1 में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।



  • Feb 05, 2025 06:52 IST

    Delhi Chunav Live: एमटीएस ने सीएम आतिशी के पीए को 5 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा

    Delhi Chunav Live: मुख्यमंत्री कार्यालय के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) गौरव को पुलिस ने 5 लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस ने एक निजी कार की तलाशी के दौरान इतनी बड़ी रकम बरामद की।



  • Feb 05, 2025 06:48 IST

    Delhi Chunav Live: देर रात समर्थकों के साथ घूमती रहीं आतिशी

    Delhi Chunav Live: सीएम आतिशी देर रात अपने निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी में घूमीं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नेहरू कैंप में लोगों को शराब और पैसे बांटते पकड़ा। उनके साथ आप कार्यकर्ता भी मौजूद थे।



  • Feb 05, 2025 06:43 IST

    Delhi Chunav Live: राजधानी की सभी 70 सीटों पर कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान

    Delhi Chunav Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज से कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। सभी 70 सीटों पर मतदाता अपने वोट डालेंगे। इससे पहले पुलिस की ओर से जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।



Advertisment
Advertisment