नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली चुनाव पर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। मैंने अपने पूरे जीवन में केजरीवाल जैसा झूठा नहीं देखा। अभी कुंभ चल रहा है, अगर केजरीवाल डुबकी लगा लें तो झूठ बोलने के पाप धुल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा:
केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।
संकल्प पत्र-3 में भाजपा के वादे
- दिल्ली के 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा।
- 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
- 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का वादा।
- दिल्ली में 5 लाख का इलाज फ्री देने का वादा।
- मजदूरों को पांच लाख का दुर्घटना बीमा देने का ऐलान।
- दिल्ली में 13 हजार नई इलेक्ट्रिक बस लायी जाएंगी।
- 13 हजार सील की गई दुकानों को दोबारा खोला जाएगा।
- साबरमती रिवर फ्रंट की यमुना का विकास किया जाएगा।