/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/1yYJJyoQiFSkNU9I6G7j.jpg)
देश की राजधानी दिल्ली ने अपना फैसला EVM में सुरक्षित रख दिया है, जिसका नतीजा आज आना है। आज पता चलेगा कि दिल्ली के दिल में कौन है? ताज कौन पहनेगा? एक दशक से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। वहीं, 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर बीजेपी भी पूरा जोर लगा रही है।
काउंटिंग जारी
-
Feb 08, 2025 13:47 IST
मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी- शाह
दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।
दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) February 8, 2025
दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले… -
Feb 08, 2025 13:39 IST
सौरभ भारद्वाज भी हारे
ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज भी हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने 3188 वोटों से हरा दिया है।
-
Feb 08, 2025 12:52 IST
आतिशी की कालकाजी सीट पर जीत
दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत दर्ज कर लिया है। बता दें इस सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी की हार हो गई है। रमेश विधूड़ी को आतिशी ने हरा दिया है।
-
Feb 08, 2025 12:40 IST
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से तो पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से अपने अपने चुनाव हार गए हैं। बता दें भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह की जीत हुई है। वो 1844 वोटों से सीट जीत चुके हैं।
-
Feb 08, 2025 12:36 IST
राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक भी हारे
राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक भी हार गए हैं । रुझानों में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच पार्टी के दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 22 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 22 सीटों पर आगे है। #DelhiElectionResults pic.twitter.com/dwXFhENgI9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025 -
Feb 08, 2025 12:32 IST
पटपड़गंज से अवध ओझा की हार
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से युपीएसी टीचर अवध ओझा की बड़ी हार हो गई है। बता दें इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र सिंह की जीत हो गई है।
-
Feb 08, 2025 12:25 IST
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हारे
दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया की हार हुई है। उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवा ने 636 वोटों से जीत हासिल कर लिया है। उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया अपनी जंगपुरा सीट से 636 वोट से हारे गए हैं।
-
Feb 08, 2025 12:17 IST
आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार की कोंडली सीट पर जीत
आम आदमी पार्टी के कोंडली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका गौतम 6293 वोटों से हार गई हैं।
-
Feb 08, 2025 12:14 IST
भाजपा के प्रवेश वर्मा AAP के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे
Delhi Election Results 2025 Live
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर के मतदान के बाद, चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा के प्रवेश वर्मा AAP के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
-
Feb 08, 2025 12:10 IST
मनीष सिसोदिया पीछे
मनीष सिसोदिया 240 वोटों से पीछे।
-
Feb 08, 2025 11:59 IST
अरविंद केजरीवाल 1184 वोटो से पीछे
नौंवे राउंड की काउंटिंग के बाद नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 1184 वोटो से पीछे चल रहे हैं।
-
Feb 08, 2025 11:56 IST
नई दिल्ली से परवेश वर्मा और कालकाजी से रमेश बिधूड़ी आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से परवेश वर्मा 525 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से अरविंद केजरीवाल पीछे हैं। वहीं आठवें राउंड के बाद कालकाजी से रमेश बिधूड़ी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
-
Feb 08, 2025 11:53 IST
शराब की दुकान बढ़ाने में अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई- अन्ना हजारे
रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, "लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।"
#WATCH रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, "...लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती… pic.twitter.com/ViZzBbHWA7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025 -
Feb 08, 2025 11:50 IST
भाजपा 45 सीटों पर आगे, AAP 25 सीटों पर आगे
Delhi Election Results 2025 Live
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 25 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 25 सीटों पर आगे है। #DelhiElectionResults pic.twitter.com/L6Zn1B5uh5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025 -
Feb 08, 2025 11:49 IST
9 राउंड की मतगणना के बाद ताहिर हुसैन को केवल 2438 वोट मिले
9 राउंड की मतगणना के बाद मुस्तफाबाद सीट से AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को केवल 2438 वोट मिले हैं। बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 40 हजार से ज्यादा मतों के अंदर से लीड कर रहे हैं। मोहन सिंह बिष्ट को 60388 मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को अब तक 19790 मत मिले हैं।
-
Feb 08, 2025 11:47 IST
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे
Delhi Election Results 2025 Live
ताहिर हुसैन को केवल 2 हजार वोट मिले। जंगगुरा सीट से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं।
-
Feb 08, 2025 11:40 IST
कांग्रेस ने मानी हार, संदीप दीक्षित ने कहा, "भाजपा सरकार बन रही है...
#WATCH नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "इस समय तो ऐसा लग रहा है कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है, 6,7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है... ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए, और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों… pic.twitter.com/0PnAUyvgID
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025 -
Feb 08, 2025 11:34 IST
केजरीवाल 1229 वोटों से पीछे
Delhi Election Results 2025 Live
आठ राउंड गिनती के बाद आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 1229 वोटों से पीछे हैं। अभी केवल 5 राउंड की गिनती बाकी हैं।
-
Feb 08, 2025 11:24 IST
Delhi Election Results 2025 Live
रमेश बिधूडी 2800 वोटों से आगे चल रहे हैंं।
-
Feb 08, 2025 11:23 IST
Delhi Election Results 2025 Live
जंग पुरा से मनीष सिसाेदिया आगे चल रहे हैं
-
Feb 08, 2025 11:21 IST
Live Update
अभी तक के रुझानों में भाजपा बढत लेती नजर आ रही है। कालका जी में आतिशी पीछे चल रहीं हैं
-
Feb 08, 2025 11:18 IST
Delhi Election Results 2025 Live: रुझानों में आगे कौन पीछे, जानिए पल-पल की अपडेट
अरविंंद केजरीवाल 850 वोट से आगे चल रहे हैं