Advertisment

Delhi Election Results 2025 Live: जनता ने चुनी भाजपा की डबल इंजन सरकार

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में शानदार वापसी हो गई है। नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सीट गंवा दी है।...

author-image
Kamal K Singh
एडिट
New Update
DELHI VIDHANSABHA RESULT LIVE KEJRI VERMA DIXIT

Delhi Election Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने 27 साल के वनवास को खत्म करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने इस ऐतिहासिक जीत को दर्ज करने के साथ ही सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 70 सीट वाली विधानसभा में 48 सीटों पर जीत दर्ज की है , जबकि 62 सीटों से गिरकर आप महज 22 सीटों पर सिमट गई है । इतना ही नहीं पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अधिकांश दिग्गज अपनी सीट हार गए । जिस तरह से भाजपा को दिल्ली की जनता ने वोट किया , उससे साफ हो गया कि दिल्ली की जनता ने इस बार अपने लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार चुनी है । 

भाजपा को आप के गढ़ में सफलता

इस बार के चुनावों में भाजपा ने न केवल पंजाबी बल्कि पूर्वांचली लोगों का गढ़ माने जानी वाली सीटों पर भी जीत दर्ज की है । इतना ही नहीं जिन झुग्गी झोपड़ियों वाली कॉलोनियों को आप का गढ़ माना जाता है , वहां की भी 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की ।  

  • Feb 08, 2025 14:27 IST

    Delhi Election Result Live: केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार की

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए हार स्वीकार कर ली है। केजरीवाल ने भाजपा को जीत की बधाई दी और मजबूत विपक्षी दल की भूमिका निभाने की बात कही।



  • Feb 08, 2025 13:49 IST

    Delhi Election Result Live: ये दिल्ली के नागरिकों की जीत- हरदीप सिंह पुरी

    Delhi Election Result Live: दिल्ली के चुनावी नतीजों पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये दिल्ली के नागरिकों की जीत है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। दिल्ली के मतदाताओं ने कभी भी भाजपा को छोड़ा नहीं था। लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा को जीत मिली थी लेकिन लोकल मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया था।



  • Feb 08, 2025 13:26 IST

    Delhi Election Result Live: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर रवि किशन ने मचाया बड़ा बवाल

    दिल्ली में बीजेपी के 42 सीटों पर आगे चलने पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा,

    ''पीएम मोदी की डबल इंजन वाली सरकार अब दिखाएगी कि राष्ट्रीय राजधानी कैसी होनी चाहिए. रुझानों में 42 सीटों पर बढ़त दिख रही है जो 50 तक जाएगी. मैं दिल्ली के लोगों को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए बधाई देता हूं... वे सभी (आप नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी) हार जाएंगे... मैं पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लोगों को भी पीएम मोदी की गारंटी के साथ जाने के लिए धन्यवाद देता हूं...''



  • Feb 08, 2025 13:05 IST

    Delhi Election Result Live: कालकाजी सीट से आतिशी ने चुनाव जीत लिया है

    कालकाजी सीट से आतिशी ने चुनाव जीत लिया है। आखिरी राउंड में बढ़त बनाने के बाद आतिशी ने 2700 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया है।



  • Feb 08, 2025 13:02 IST

    Delhi Election Result Live: यह पतन की शुरुआत है

    दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा, "मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे... मुझे ऐसे आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो गई है...



  • Feb 08, 2025 12:49 IST

    Delhi Election Result Live: नई दिल्ली चुनाव हारे अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल को बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 3182 वोटों से हराया। केजरीवाल की हार आम आदमी के लिए बड़ा झटका है। 



  • Feb 08, 2025 12:25 IST

    Delhi Election Result Live: सिसोदिया जंगपुरा से हारे

    दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, लेकिन उससे भी बड़ा झटका ये है कि आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। हार के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा: 

    "हम सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से चुनाव लड़ा. जंगपुरा की जनता ने भी खूब प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रह गए। मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह लोगों की सेवा करेंगे। हम विश्लेषण करेंगे कि हमसे कहां गलती हुई।"

     



  • Feb 08, 2025 11:56 IST

    Delhi Election Result Live: मतगणना के बीच भाजपा ने जारी किया पोस्टर

    दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। बीजेपी बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी काफी पीछे है। इस बीच बीजेपी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें इंडिया गेट पर कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है।



  • Feb 08, 2025 11:44 IST

    Delhi Election Result Live: शराब ने किया केजरीवाल को बर्बाद

    दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। इस पर अन्ना हजारे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,

    "अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिलाना जरूरी था कि वो दिल्ली के लिए काम करेंगे। मैं उनसे बार-बार कहता रहा, लेकिन उनके दिमाग में कभी ये बात नहीं आई।  उन्होंने शराब की दुकानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने शराब की बात क्यों की, क्योंकि उन्हें पैसा और दौलत चाहिए थी। इसी शराब की वजह से वो बदनाम हुए। इसी वजह से लोगों को मौका भी मिला।"



  • Feb 08, 2025 11:35 IST

    Delhi Election Result Live: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय जाएंगे

    शाम 7 बजे पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर जाएंगे। वहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे। रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है। आप 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।



  • Feb 08, 2025 11:19 IST

    Delhi Election Result Live: संदीप दीक्षित का बड़ा बयान

    नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा,

     "इस समय तो ऐसा लग रहा है कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है, 6,7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है... ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए, और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।"



  • Feb 08, 2025 10:37 IST

    Delhi Election Result Live: पांच राउंड की काउंटिंग के बाद भी अवध ओझा पीछे

    पांच राउंड की काउंटिंग के बाद भी, आप के कैंडिडेट अवध ओझा पीछे।



  • Feb 08, 2025 10:16 IST

    Delhi Election Results 2025 Live: गौरव भाटिया ने जताया जनता का आभार

    Delhi Election Results 2025 Live: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि "हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं। लोगों ने स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है कि वे डबल इंजन सरकार चाहते हैं। लोगों ने कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल की आंखें खोलने का काम किया है। ईवीएम, पुलिस, चुनाव आयोग को दोष देने वाली इस नकारात्मक राजनीति का अंत होगा, हमें उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी और भाजपा लोगों की सेवा के लिए तैयार है।"



  • Feb 08, 2025 10:12 IST

    Delhi Assembly Election Result: मनीष सिसोदिया ने की जोरदार वापसी

    Delhi Assembly Election Result Live: जंगपुरा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने जोरदार वापसी की है। सिसोदिया ने जंगपुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है। 



  • Feb 08, 2025 10:01 IST

    Delhi Election Results 2025 Live: AAP को बड़ा झटका!

    Delhi Election Results 2025 Live: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की 39 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है।



  • Feb 08, 2025 09:50 IST

    Delhi Election Results 2025 Live: सीएम आतिशी कालकाजी से पीछे

    Delhi Election Results 2025 Live: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, दिल्ली की सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं, भाजपा के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।



  • Feb 08, 2025 09:32 IST

    Delhi Election Results 2025 Live: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था

    Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 5 सीटों पर आगे चल रही है। 



  • Feb 08, 2025 09:30 IST

    भाजपा को 19 सीटों पर बढ़त

    रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 19 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।



  • Feb 08, 2025 08:56 IST

    Delhi Election Result Live: केजरीवाल और सिसोदिया समेत आप के सभी बड़े नेता पीछे

    केजरीवाल और सिसोदिया समेत आप के सभी बड़े नेता पीछे



  • Feb 08, 2025 08:55 IST

    Delhi Election Result Live: रुझानों में बीजेपी ने छुआ 40 का आंकड़ा

    शुरुआती रुझानों में बीजेपी 43 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। 



  • Feb 08, 2025 08:51 IST

    Delhi Election Result Live: रुझानों में भाजपा को बहुमत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है.



  • Feb 08, 2025 08:42 IST

    Delhi Election Result Live: चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है



  • Feb 08, 2025 08:41 IST

    Delhi Election Result Live: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा आगे

    ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं, बल्लीमारान, सीलमपुर आदि सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।



  • Feb 08, 2025 08:40 IST

    Delhi Election Result Live: दिल्ली में बदलाव की आंधी- मनजिंदर सिंह सिरसा

    भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है, भाजपा कम से कम 50 सीटें जीतेगी। दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्हें अफसोस है कि वे आप-दा लेकर आए, जिसने दिल्ली को 'आपदा' में बदल दिया। अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि उनके उम्मीदवारों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है, इससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है।"



  • Feb 08, 2025 08:36 IST

    Delhi Election Result Live: शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत के करीब

    चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। 



  • Feb 08, 2025 08:29 IST

    Delhi Election Result Live: नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।: वीरेंद्र सचदेवा बोले

    वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमें लगता है कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के बयानों से पता चलता है कि वे अपनी हार से डरे हुए हैं। हमने अरविंद केजरीवाल सरकार को मुद्दों से भागने नहीं दिया। उन्होंने लुभाने और गुमराह करने की कोशिश की, हमने उनसे सवाल पूछे कि उन्होंने 10 साल में क्या किया लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था। जनता ने विकास का रास्ता चुना है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।"



  • Feb 08, 2025 08:26 IST

    Delhi Election Result Live: 'मुझे चुनाव की चिंता नहीं'-सोमनाथ भारती

    मालवीय नगर से आप विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा, "मैंने 11 साल तक लोगों की सेवा की है। इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की। एग्जिट पोल भाजपा मुख्यालय में बनते हैं, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।"



  • Feb 08, 2025 08:20 IST

    Delhi Election Result Live: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं।

    नई दिल्ली विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं और भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं।



  • Feb 08, 2025 08:18 IST

    Delhi Election Result Live: मनीष सिसोदिया और आतिशी पीछे

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में आप की आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं, वहीं जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया भी पीछे चल रहे हैं।



  • Feb 08, 2025 08:15 IST

    Delhi Election Result Live: बादली सीट से कांग्रेस आगे

    पोस्टल बैलेट की गिनती में बादली में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने बढ़त बना ली है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में देवेंद्र यादव के लिए अच्छी खबर आ रही है।



  • Feb 08, 2025 08:09 IST

    Delhi Election Result Live: पोस्टल बैलेट में BJP और AAP, 3- 3 सीटों पर आगे

    दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मतगणना के शुरुआती रुझान भी यही दिखा रहे हैं। बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है और आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।



  • Feb 08, 2025 08:07 IST

    Delhi Election Result Live: पहले रुझान में आरके पुरम और रोहिणी में भाजपा को बढ़त

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला रुझान सामने आ गया है. शुरुआती रुझान में ही बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में आरके पुरम और रोहिणी में बीजेपी को बढ़त मिल गई है। 



  • Feb 08, 2025 08:05 IST

    Delhi Election Result Live: दिल्ली चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले रुझान सामने आ गए हैं। पहले ही रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। 



  • Feb 08, 2025 08:02 IST

    Delhi Election Result Live: परिणाम से पहले चिंतित हैं मनीष सिसोदिया

    जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा,

    "परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं, लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं, लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है जो बस कुछ घंटों बाद घोषित हो जाएगा।"



  • Feb 08, 2025 07:54 IST

    Delhi Election Result Live: सतीश उपाध्याय ने "आप" और काँग्रेस बताया ए और बी टीम

    मालवीय नगर से बीजेपी विधायक प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने कहा, 

    "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली पिछड़ गई है,अब दिल्ली को भी देश के बाकी हिस्सों की तरह विकास चाहिए...दिल्ली भी पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार होते देख रही है। कमल खिलेगा...कांग्रेस और आप एक दूसरे की 'ए' और 'बी' टीम हैं, लेकिन इस बार सारे गठबंधन फेल हो जाएंगे और बीजेपी सरकार बनाएगी।"



  • Feb 08, 2025 07:51 IST

    Delhi Election Result Live: रमेश बिधूड़ी और अरविंद केजरीवाल पर अलका लांबा का हमला

    कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कालका जी के लोगों को रमेश बिधूड़ी पसंद आए हैं, उनकी भाषा की वजह से लोगों में गुस्सा था... मेरा मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हारने वाले हैं। आतिशी को भी जबरदस्त एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने सीएम होने के बाद भी काम नहीं किया..."



  • Feb 08, 2025 07:46 IST

    Delhi Election Result Live: AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

    ग्रेटर कैलाश सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की



  • Feb 08, 2025 07:43 IST

    Delhi Election Result Live: भाजपा प्रत्याशी का दावा, हमारी सरकार बन रही

    दिल्ली चुनाव के नतीजों पर मादीपुर से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने कहा,

    "लोगों ने अपना मन बना लिया है और उन्होंने बदलाव के लिए भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है और इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है..."



  • Feb 08, 2025 07:39 IST

    Delhi Election Result Live: सतीश उपाध्याय ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

    मालवीय नगर से भाजपा विधायक प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने आज चुनाव नतीजों की घोषणा से पहले ग्रीन पार्क स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की



  • Feb 08, 2025 07:36 IST

    Delhi Election Result Live: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने क्या कहा?

    कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा कहती हैं,

    "मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कालका जी के दर्शन से की...हमने जनता के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली की जनता जो भी फैसला करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे।"



  • Feb 08, 2025 07:28 IST

    Delhi Election Result Live: मतगणना से पहले दीया कुमारी का दावा

    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा,

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।"

    साथ ही उन्होंने बताया कि आज राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रयागराज महाकुंभ में संगम जाकर मां गंगा में डुबकी लगाने जा रहे हैं।



दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment