/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/8Nq3Wc7OdRNNTzdnksT0.jpg)
Listen to this article
0.75x
1x
1.5x
00:00
/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को भारी मतों से हरा दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज नेताओं की हार हुई है। दिल्ली सीएम आतिशी के अलावा "आप" का कोई भी दिग्गज नेता अपनी सीट को बचाने में कामयाब नहीं हो पाया, जबकि भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने जीत हासिल की। आइए 70 सीटों पर हुए चुनाव के बाद किस सीट पर किसने बाजी मारी आपको बताते हैं।
सभी 70 सीटों पर जीत-हार का सामना करने वाले उम्मीदवार
- बाबरपुर विधान सभा सीट - इस सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल रॉय ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ट 18994 वोटों के अंतर से हार गए।
- बल्लीमारान विधानसभा सीट - इस सीट पर आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन की जीत हुई है। वहीं भाजपा के कमल बागरी को 29823 की कमी से हार का मुंह देखना पड़ा।
- नरेला विधानसभा सीट- इस सीट पर भाजपा के राज करण खत्री ने 8596 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी से शरद कुमार को हार झेलनी पड़ी।
- बुराड़ी विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जनता दल युनाइटेड के शैलेंद्र कुमार को हरा कर जीत दर्ज किया।
- तिमारपुर विधानसभा सीट- इस सीट पर भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री ने जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह को 1168 वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा।
- आदर्श नगर विधानसभा सीट - इस सीट से भाजपा के राज कुमार भाटी ने जीत हासिल कर लिया है, वहीं आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार गोइल को हार मिली।
- बादली विधानसभी सीट - इस सीट पर भाजपा के आहीर दीपक चौधरी ने जीत हासिल की। वहीं आप के अजेश यादव को हार मिली।
- रिठाला विधानसभा सीट - भाजपा के कुलवंत राणा ने जीत दर्ज की। वहीं आप के मोहिंदर गोयल को हार का मुंह देखना पड़ा।
- बवाना विधानसभा सीट - भाजपा के रविंदर इंद्रज सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकर हार गए।
- मुंडका विधानसभा सीट- भाजपा के गजेंद्र ड्राल ने जीत दर्ज किया। वहीं आम आदमी पार्टी के जसवीर कराला को हार मिला।
- किराड़ी विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के अनिल झा ने भाजपा के बजरंग शुक्ला को हरा कर जीत हासिल किया।
- सुल्तानपुर विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17126 वोटों से हराया।
- नई दिल्ली विधानसभा सीट- इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने जीत हासिल की। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें भाजपा के परवेश वर्मा ने 4089 वोटों से केजरीवाल को हराया।
- जंगपुरा विधानसभा सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया को हार झेलना पड़ा, वहीं भाजपा के तरविंदर सिंह मारवा की 675 वोटों से जीत हुई है।
- नांगलोई जाट विधानसभा सीट - भाजपा के मनोज कुमार शौकिन ने आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शौकिन को 26251 वोटों से हरा दिया।
- मंगोलपुरी विधानसभा सीट - भाजपा के राजकुमार चौहान ने आम आदमी पार्टी के धर्म रक्षक एलियास राकेश जाटव को 6255 वोटों के अंतर से हराया।
- रोहिणी विधानसभा सीट - भाजपा के विजेंद्र गुप्ता की जीत हुई। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को हार झेलना पड़ा।
- शालीमार बाग विधानसभा सीट - भाजपा की रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29595 वोटों से हरा दिया।
- शकूर बस्ती विधानसभा सीट- भाजपा के करनेल सिंह ने आप के सत्येंद्र जैन को 20998 वोटों से हराया।
- त्रिनगर विधानसभा सीट - भाजपा के तिलक राम गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की प्रिती जितेंद्र तोमर को 15896 वोटों से हाराया।
- वजीरपुर विधानसभा सीट - भाजपा की पुनम शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11425 वोटों से हराया।
- मॉडल टाउन विधानसभा सीट- भाजपा के अशोक गोयल ने आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 13415 वोटों के मार्जिन से हराया।
- सदर बाजार विधानसभा सीट- आप के सोम दत्त ने भाजपा के मनोज कुमार जिंदल को 6307 वोटों से हराया।
- चांदनी चौक विधानसभा सीट- आप के पुर्नदीप सिंह सहानी ने भाजपा के सतीश जैन को 16572 वोटों से हराया।
- मटिया महल विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के आलेय मोहम्मद इकबाल ने भाजपा की दिप्ती इंडोरा को बुरी तरह से हराया।
- करोल बाग विधानसभा सीट- विशेष रवि आम आदमी पार्टी की तरफ से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने दुष्यंत गौतम को 7430 वोटों से हराया
- पटेल नगर विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के प्रवेश रत्न ने भाजपा के राजकुमार आनंद को हरा कर जीत का रत्न हासिल कर लिया है।
- मोती नगर विधानसभा सीट- भाजपा के हरिश खुराना ने आम आदमी पार्टी के शिव चरण गोयल को 11657 वोटों से हराया।
- मादीपुर विधानसभा सीट- भाजपा के कैलाश गंगवाल ने आम आदमी पार्टी की राखी बिरला को 10899 वोटों से शिकस्त दी।
- राजौरी गार्डन विधानसभा सीट- भाजपा के मंजिंदर सिंह सिरसा ने आप की ए धनवती चंदेला ए को 18190 वोटों से मात दी।
- हरी नगर विधानसभा सीट- भाजपा के श्याम शर्मा ने आम आदमी पार्टी के सुरिंदर कुमार सेतीया को 6632 वोटों से पछाड़ दिया।
- तिलक नगर विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के जर्नेल सिंह ने भाजपा की श्वेता सैनी को 11656 वोटों से हरा दिया।
- जनकपुरी विधानसभा सीट- भाजपा के आशिष सुद ने आप के प्रवीण कुमार को 18766 वोटों से पटखनी दी।
- विकासपुरी विधानसभा सीट- भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को हरा दिया।
- उत्तम नगर विधानसभा सीट- भाजपा के पवन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की पॉश बालियान को 29740 वोटों से हरा दिया।
- द्वारका विधानसभा सीट- भाजपा के प्रद्यूमन सिंह राजपुत ने आप के विनय मिश्रा को 7829 वोटों से हरा दिया।
- मटियाला विधानसभा सीट- भाजपा के संदीप शेहरावत ने आम आदमी पार्टी के सुमेश शौकिन को हरा कर जीत का शेहरा अपने सर बांधा।
- नजफगढ़ विधानसभा सीट- भाजपा की निलम पहलवान ने आम आदमी पार्टी के तरूण कुमार को धोबी पछाड़ दिया।
- बिजवासन विधानसभा सीट-भाजपा के कैलाश गहलोत ने आप के सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों से हराया।
- पालम विधानसभा सीट- भाजपा के कुलदीप सोलंकी ने आप के जोगिंदर सोलंकी को हराया।
- दिल्ली कैंट विधानसभा सीट- आप के विरेंद्र सिंह काडियान ने भाजपा के भुवन तंवर को हराया।
- राजेंद्र नगर विधानसभा सीट- भाजपा के उमंग बजाज ने आप के दुर्गेश पाठक को 1231 वोटों से हराया।
- कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट- भाजपा के नीरज बसोया ने कांग्रेस के अभिषेक दत्त को 11048 वोटों से हराया।
- मालवीय नगर विधानसभा सीट- भाजपा के सतीश उपाध्याय ने आप के सोमनाथ भारती को 2131 वोटों से हराया।
- आरके पुरम विधानसभा सीट- भाजपा के अनिल कुमार शर्मा ने 43260 वोटों से आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस को हराया।
- महरौली विधानसभा सीट- इस सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज किया, वहीं आप के महिंद्र चौधरी को हार का मुंह देखना पड़ा।
- छत्तरपुर विधानसभा सीट- भाजपा के कर्तार सिंह तंवर ने 80469 वोटों से जीत हासिल किया। वहीं आप के ब्रह्म सिंह तंवर को हार झेलना पड़ा।
- देवली विधानसभा सीट- आप के प्रेम चौहान ने लोक जन शक्ति पार्टी के दीपक तंवर को हरा कर जीत दर्ज किया।
- अंबेकरनगर विधानसभा सीट- आप के डॉ. अजय दत्त ने जीत हासिल की। वहीं खुशी राम चुनर को हार झेलनी पड़ी।
- संगम विहार विधानसभा सीट- भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की । आप के दिनेश मोहनिया को मिली हार।
- ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट- भाजपा की शिखा रॉय ने आप के सौरभ भारद्ववाज के हरा कर बड़ी जीत हासिल की।
- कालकाली विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी की आतिशी ने जीत दर्जी की। भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
- तुगलकाबाद विधानसभा सीट- आप के शाही राम ने जीत दर्जी की, वहीं भाजपा के रोहतास कुमार का हार मिली।
- बदरपुर विधानसभा सीट- आप के राम सिंह नेताजी ने जीत दर्ज किया। भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को हार झेलनी पड़ा।
- ओखला विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने जीत हासिल की। भाजपा के मनिष चौधरी को हार झेलनी पड़ी।
- त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट- भाजपा के रवी कांत ने जीत दर्ज किया। आप की अंजना पर्चा को हार का मुंह देखना पड़ा।
- कोंडली विधानसभा सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा से चुनाव लड़ी प्रियंका गौतम को हार झेलना पड़ा।
- पटपड़गंज विधानसभा सीट- इस सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे अवध ओझा को हार का सामना करना पड़ा।
- लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट- भाजपा के अभय वर्मा ने दर्ज की जीत। आप के बी बी त्यागी हारे।
- विश्वास नगर विधानसभा सीट- भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा जीते। आप के दीपक सिंघल हारे।
- कृष्णा नगर विधानसभा सीट- भाजपा के डॉ. अनिल गोयल जीते। आप के विकाश बग्गा को हार का मुंह देखना पड़ा।
- गांधी नगर विधानसभा सीट- भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत हासिल की। आप के नवीन चौधरी हारे।
- शाहदरा विधानसभा सीट- भाजपा के संजय गोयल जीते। आप के जितेंदर सिंह संटी को हार झेलना पड़ा।
- सीमा पुरी विधानसभा सीट- आप के वीर सिंह धिंगन ने जीत दर्ज किया। भाजपा की रिंकू हारी।
- रोहतास नगर विधानसभा सीट- भाजपा के जितेंद्र महाजन जीते। आप की सरिता देवी हारी।
- सीलमपुर विधानसभा सीट- आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा के अनिल कुमार शर्मा हारे।
- घोंडा विधानसभा सीट- भाजपा के अजय महावर जीते और आप के गौरव शर्मा हारे।
- गोकलपुर विधानसभा सीट- आप के सुरेंद्र कुमार जीते भाजपा के प्रवीण निमेश हारे।
- मुस्तफाबाद विधानसभा सीट- भाजपा के मोहन सिंह विष्ट जीते औऱ आम आदमी पार्टी के अदिल अहमद खान हारे।
- करावल नगर विधानसभा सीट- भाजपा के कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की। वहीं आप क मनोज कुमार त्यागी को हार का सामना करना पड़ा।