नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करने दिल्ली के जंगपुरा इलाके में पहुंचे। जंगपुरा में जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा," शराब घोटाला कर जेल जाने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री बने मनीष सिसोदिया की जंगपुरा में हार निश्चित है। 10 सालों में केजरीवाल की सरकार ने कुछ नहीं किया।
भाजपा यमुना रिवर फ्रंट बना देगी
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि ये 'छोटे मियां और बड़े मियां' की गठजोड़ी है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया। शराब की दुकानें बंद नहीं हुईं, यमुना नदी को भी साफ नहीं किया। अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा की सरकार आने पर 3 साल में युमना नदी पर यमुना रिवर फ्रंट बना देंगे। "अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं यमुना जी के पानी में डुबकी लगाऊंगा। उन्होंने तो डुबकी नहीं लगाई, उन्होंने यमुना को स्वच्छ नहीं किया लेकिन आप भाजपा की सरकार बना दीजिए 3 सालों में हम यमुना पर 'यमुना रिवर फ्रंट' बनाने का काम करेंगे।"
खबर अपडेट हो रही है....