/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/22/avFw0w3MAdN88uVABNFf.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए पीएम नरेंद्र ने बुधवार, 22 जनवरी को जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बल पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए दिल्ली के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बहुत प्रसन्न हूं।
'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए पीएम नरेंद्र ने बुधवार, 22 जनवरी को जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बल पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए दिल्ली के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बहुत प्रसन्न हूं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व सीएम Arvind Kejriwal पर फिर गिरी गाज, 382 करोड़ रुपये के घोटाले का लगा आरोप, 100 करोड़ की मानहानि का भी केस
जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बल पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए दिल्ली के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बेहद प्रसन्न हूं। https://t.co/cdfjDP0XZ7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2025
आप पर किया हमला
भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ के साथ ही उन्होंने दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता जहां जाते हैं, लोग स्वागत करते है। उत्साह से उनके साथ विकसित दिल्ली की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जो आपदा का संकट ढ़ाया है, उसे लोग पहचान गए हैं। लोग खुले तौर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वादे याद करा रहे हैं। दिल्ली की माता-बहने भाजपा का नेतृत्व कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें-Delhi Election: दिल्ली चुनाव से पहले AAP को मिला बड़ा झटका, पूर्व MLA समेत 4 नेता BJP में शामिल
वोट देने की जनता से की अपील
दिल्ली की जनता से वोट देने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, " हमें 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करना है। ठंड कितना भी हो, लेकिन मतदान की तीव्रता बढ़ाना है। हमें याद रखना है कि भाजपा को जीत दिलाना है और आप की आपदा से मुक्त कराना है। दिल्ली को विकसित राज्य और राजधानी बनाना है।
“मेरा बूथ सबसे मजबूत”
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सफलता की प्रमुख रणनीतियों को साझा किया। बूथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें दिल्ली में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। बता दें भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा में सुधार, महिलाओं को सशक्त बनाने, वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन करने और आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने पर मुख्य ध्यान दिया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होने जा रहे हैं, जिसकी मतगणना 8 फरवरी को होगी।
Advertisment