/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/VlhHoyyZhKr2dYEkJkot.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना पर सामने आ रहे रुझानों के साथ ही इसपर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। भाजपा के नेता जहां तत्कालीन नतीजों को लेकर खुशी जता रहे हैं, आम आदमी पार्टी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं, वहीं "आप" और तमाम विपक्षी पार्टियां भाजपा पर आरोप लगाती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। संजय राउत का कहना है कि यह महाराष्ट्र पैटर्न है, हरियाणा में यही हुआ और अब दिल्ली में हो रहा है। मोदी के नेतृत्व के सामने जो खड़ा होगा, उसका यही हाल होगा। लोकतंत्र में यह क्या हो रहा है? भाजपा वाले अपने विरोध में आने वाली हर आवाज को दबा देना चाहते हैं।
येन केन प्रकारेण हराना ही है
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जो भाजपा का विरोध करेगा, उसे हर हाल में हारना ही है, इसके लिए भाजपा को चाहे जो कीमत चुकानी पड़े। मोदी जी को विपक्ष बर्दाश्त नहीं है, विपक्ष के खत्म करने के लिए भाजपा कुछ भी करेगी, चाहें इसकी कुछ भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। इन्होंने पांच साल तक दिल्ली में केजरीवाल को काम नहीं करने दिया। गुजरात से लाए उप राज्यपाल के हाथ में सारी ताकत दे दी। आम आदमी पार्टी के नेताओं को इन्होंने जेल में डाल दिया।
#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "दिल्ली में 5 साल केजरीवाल सरकार को इन्होंने(भाजपा) काम करने नहीं दिया, गुजरात से लाए उपराज्यपाल के हाथ में सभी ताकत दे दी... आम आदमी पार्टी के नेताओं को इन्होंने जेल में डाल दिया... ये फॉर्मूला इन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली में… pic.twitter.com/ldLQ9P0m0H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
दिल्ली चुनाव पर प्रियंका
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा कार्यालय में लोग जश्न मना रहे हैं। इसी बीच जब इन रुझानों को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली चुनाव परिणामों पर कहा, "मैंने अब तक परिणाम नहीं देखा है।
#WATCH कन्नूर, केरल: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली चुनाव परिणामों पर कहा, "...मैंने अब तक परिणाम नहीं देखा है।" pic.twitter.com/zla2GP0ISd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है।
Aur lado aapas mein!!! https://t.co/f3wbM1DYxkpic.twitter.com/8Yu9WK4k0c
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) February 8, 2025
खबर अपडेट हो रही है....
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)