/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/03/5zIj446cXFunsAt2cM19.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
यमुना के गंदे पानी को लेकर दिल्ली की सियासत लगातार गरमाई नजर आ रही है। यमुना के गंदे पानी को लेकर अब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल यमुना नदी से जल लेकर पूर्वांचल की महिलाओं के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई, जिसके बाद केजरीवाल को यमुना में शिपिंग लगवाने और यमुना का पानी पिलाने पहुंची स्वाति मालीवाल को पुलिस भेजकर हिरासत में लिया गया।
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल यमुना नदी से जल लेकर पूर्वांचल की महिलाओं के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाएंगी। pic.twitter.com/o7MoxxqIJl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
मालीवाल को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया, जो पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए जल के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "... अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को नाले में बदल दिया है।
#WATCH | Delhi Police detains Rajya Sabha MP Swati Maliwal, who along with a group of women from Purvanchal, reached AAP National Convenor Arvind Kejriwal's residence with the water they collected from the Yamuna River#DelhiElections2025pic.twitter.com/yGAA4g8u7M
— ANI (@ANI) February 3, 2025
यमुना में काला गंदा सड़ा हुआ पानी बह रहा है। नदी वेंटिलेटर पर है, जबकि अरविंद केजरीवाल अपने महल में हैं और आलीशान कारों में घूमते हैं। पूर्वांचल की हजारों महिलाएं उन्हें चुनौती देने के लिए यहां आई हैं- उन्हें महिलाओं से इतना नहीं डरना चाहिए और बाहर आकर यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगानी चाहिए और उस पानी का एक घूंट पीना चाहिए... पूर्वांचल की महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें छठी मैया का श्राप लगेगा क्योंकि महिलाओं के पास छठ मनाने के लिए कोई और जगह नहीं है..."
केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाला बनी
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए हम सब अरविंद केजरावाल जी के घर जा रहे हैं और महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें?....यमुना नदी का काला पानी हम इक्ट्ठा कर उनके लिए लेकर जा रहे हैं... "
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए हम सब अरविंद केजरावाल जी के घर जा रहे हैं और महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें?....यमुना नदी… https://t.co/N6JKusultvpic.twitter.com/DkFjfaouZM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025