Advertisment

दिल्ली में गुंडागर्दी की हदें पार हो गई हैं, शाह के गुंडे डरा-धमका रहे....Arvind Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी भाजपा के ऊपर लगातार गुंडागर्दी करने के आरोप लगा रही है। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह के गुंडे आप कार्यकर्ताओं के डरा-धमका रहे हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
kejriwal
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आम आदमी पार्टी भाजपा के ऊपर लगातार गुंडागर्दी करने के आरोप लगा रही है। अब एक नया वीडियो सामने आया है। अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर चुनावी प्रचार के पर्चे छीन लिए। वहीं केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह के गुंडे आप कार्यकर्ताओं के डरा-धमका रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: Kejriwal पर Shah का हमला, 360 गांवों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में आरोपों की झड़ी

दिल्ली में गुंडागर्दी की हदें पार हो गई हैं- केजरीवाल

Advertisment

सीएम आतिशी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "दिल्ली में गुंडागर्दी की हदें पर हो गई हैं। चुनाव में हार की बौखलाहट से अब भाजपा के कार्यकर्ता गली गली में गुंडागर्दी कर रहे हैं। यह वीडियो देखिए। गोविंदपुरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हाथापाई कर के पर्चे छीने जा रहे हैं।" वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली में ऐसे खुले आम गुंडागर्दी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:Delhi Election: पीएम मोदी ने 'आप' पर कसा तंज, बोले- झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं.... 

अमित शाह जी के गुंडे धमकाने में लगे हुए हैं- केजरीवाल

Advertisment

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के ऊपर पार्टी की प्रचार गाड़ी के ऊपर हमला करने के भी आरोप लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''हमारे कार्यकर्ताओं को भी अमित शाह जी के गुंडे डराने धमकाने मे लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''प्रचार से रोकने के लिए BJP के गुंडों द्वारा पूरी दिल्ली में हिंसा ज़ारी है। बीजेपी के गुंडे पूरी दिल्ली में आतंक मचा रहे हैं, आप कार्यकर्ताओं की प्रचार सामग्री छीन रहे हैं, LED Screen वाली गाड़ियों पर हमला कर रहे हैं। ''

विधायक के साथ मारपीट

Advertisment

आम आदमी पार्टी भाजपा पर लगातार गुंडागर्दी और हिंसा करने के आरोप लगा रही है। इससे पहले आप के विधायक महेंद्र गोयल के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था। महेंद्र गोयल इस दौरान बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए थे। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment