Advertisment

"मोदी की गारंटी नहीं जुमला", महिला समृद्धि योजना पर Atishi का तंज

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी है।महिला समृद्धि योजना को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। आम आदमी पार्टी ने इसे जुमला बताया है और भाजपा पर निशाना साधा है।

author-image
Pratiksha Parashar
atishi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी है। BPL की श्रेणी में आने वाली महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। शनिवार को कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योजना शुरू करने का ऐलान किया। महिला समृद्धि योजना को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। आम आदमी पार्टी ने इसे जुमला बताया है और भाजपा पर निशाना साधा है। 

आतिशी ने कहा ये जुमला है

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दिए जाने पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपये की राशि आएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। आज दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं, आज भाजपा की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि वह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था।"

Advertisment

नुपुर शर्मा ने दिल्ली की महिलाओं को दी बधाई

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लॉन्च होने पर भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा ने महिलाओं को बधाई दी। नुपुर शर्मा ने कहा, "मैं दिल्ली की बहनों को बधाई देती हूं। मैं महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई देती हूं। उन्हें सशक्त होना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए क्योंकि वे देश की आधी आबादी हैं।"

Advertisment

यह भी पढ़ें: Women's Day पर Delhi सरकार का तोहफा, प्रतिमाह 2500 रुपये देने की कैबिनेट से मंजूरी

वे काम करने का इरादा नहीं रखते- दुर्गेश पाठक

Advertisment

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा था कि पहली किस्त दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी। आज उन्होंने एक कमेटी बना दी है। ऐसा पहली बार हुआ है। यह कमेटी कहां से आ गई? कमेटी का मतलब है कि वे काम करने का इरादा नहीं रखते।"

चुनाव के समय किया गया वादा

AAP विधायक गोपाल राय ने कहा, "चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने चिल्ला-चिल्लाकर मोदी की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट में ही महिलाओं को 2500 रुपए देने का प्रस्ताव पास होगा और महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए पहुंच जाएंगे... यह इस बात को दर्शाता है कि उनके द्वारा चुनाव के समय किया गया वादा झूठा था, आज वे दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं, आज दिल्ली के लोग निराश हुए हैं।"

Advertisment
Advertisment