/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/25/tG9UqktGNlo398kIHHRM.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
आज दिल्ली की राजनीति में नया भूचाल आने वाला है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट रखने की तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित विजय उत्सव में घोषणा की थी विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। वह दिन आ गया है, आज दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट रखी जा रही है। रिपोर्ट सदन में रखे जाने से पहले दिल्ली सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, आईए जानते हैं किसने क्या कहा।
परवेश साहिब सिंह वर्मा बोले
सीएजी रिपोर्ट सदन में दिल्ली विधानसभा में रखे जाने से पहले परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा है- आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट का हम जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे CAG रिपोर्ट का आज पेश की जाएगी। हम उसमें देखेंगे कि दिल्ली की जनता को कितना लूटा गया है।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के संबंध में दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "हम जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे CAG रिपोर्ट का आज पेश किया जाएगा। हम उसमें देखेंगे कि दिल्ली की जनता को कितना लूटा गया है..." pic.twitter.com/FcGMjAn3tE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
मंत्री आशीष सूद की प्रतिक्रिया जानिए
आज दिल्ली विधानसभा में पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा,'सबकी नजर CAG और रिपोर्ट में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर है। जिसने जनता से लूटा है, उसे वापस करना ही होगा।" बता दें कि विजय उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 8 फरवरी को यही शब्द कहे थे, जिसने लूटा वापस करना होगा।
#WATCH दिल्ली: आज दिल्ली विधानसभा में पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा,'सबकी नज़र CAG और रिपोर्ट में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर है। जिसने जनता से लूटा है, उसे वापस करना ही होगा।" pic.twitter.com/uCZs8FThfJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Delhi विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, CM Rekha Gupta और मंत्रियों ने ली शपथ
मनजिंदर सिंह सिरसा बोले
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा है कि, "आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए जो घोटाले CAG रिपोर्ट द्वारा सामने आए थे, और पिछले तीन साल से उन्होंने दबाकर रखा था, ऐसी 14 रिपोर्ट आज पेश की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने इतने समय तक इसलिए दबा रखा था क्योंकि उन्होंने जो लूटा था वो CAG ने हाईलाइट करके निकाल लिया था और उन्हें पता था कि अगर रिपोर्ट सामने आ जाएगी तो उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आ जाएंगे।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटाले जो CAG रिपोर्ट द्वारा सामने आए थे जिसको पिछले 3 साल से उन्होंने दबा रखा था...ऐसी 14 रिपोर्ट आज पेश की… pic.twitter.com/jf18d75hZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Delhi: विधानसभा के विशेष सत्र के लिए CM Rekha Gupta ने बनाई रणनीति, बताया किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
रविंदर इंद्राज क्या बोले
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के संबंध में दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा है कि,"सीएजी रिपोर्ट के बारे में आप सभी जानते हैं, आपदा (AAP) की सरकार के सारे मंत्री जेल जा चुके हैं, इनके पास जितने भी मंत्रालय थे, उसकी CAG रिपोर्ट के रूप में आज स्पष्टता आने वाली है तो रिपोर्ट में जो भी आएगा वो सबके सामने होगा। थोड़ा-सा इंतजार कीजिए आज खुलासा हो जाएगा।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के संबंध में दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा,"सीएजी रिपोर्ट के बारे में आप सभी जानते हैं, आपदा (AAP) की सरकार के सारे मंत्री जेल जा चुके हैं इनके पास जितने भी मंत्रालय थे उसकी CAG रिपोर्ट के रूप में… pic.twitter.com/kbS3E3l5hG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट बोले
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा,"आज जनता को पता लग जाएगा कि जो व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक सत्ता में रहा, उसने दिल्ली की जनता के साथ क्या किया, आज CAG रिपोर्ट से उनका पर्दाफाश हो जाएगा।"
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली CAG रिपोर्ट पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,"पूर्व CM आतिशी ने CAG रिपोर्ट को स्पीकर को भेज दिया और इसे पेश करना एक सामान्य प्रक्रिया है.. द्वारका एक्सप्रेसवे बहुत अधिक लागत से बनाया गया था, इसकी भी जांच होनी चाहिए।"