/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/25/AEBdTV4q8IQpqmt0lU9H.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा में आज का दिन काफी हंगामेदार रहा। शुरूआत दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के बाबासाहेब डा. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाने के आरोप में हंगामें से हुई। हंगामा करने के आरोप में नेता प्रति पक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के 14 विधायक पूरे दिन के लिए सदन से सस्पेंड कर दिए गए। उसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश की। उसके बाद स्पेशल सत्र दो दिन तक बढ़ाए जाने के साथ ही सदन बृहस्पतिवार तक स्थगित कर दिया।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आबकारी नीति 2024 पर CAG रिपोर्ट पेश की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
सोर्स: विधान सभा pic.twitter.com/36BZbu7cxM
Delhi विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, CM Rekha Gupta और मंत्रियों ने ली शपथ
रिपोर्ट से पहले “आप” का हंगामा
सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले विधानसभा में बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के 14 विधायकों को निलंबित किया गया है।
सीएजी रिपोर्ट से डर गई है आम आदमी पार्टी
भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी सीएजी रिपोर्ट के खुलासे से डरकर डा. भीमराव अंबेडकर की आड़ में बचने का प्रयास कर रही है और भाजपा उन्हीं डा. बाबासाहेब द्वारा बनाए गए संविधान से दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार का हिसाब पूरा करने में लगी है।
CAG Report: दिल्ली की राजनीति में बड़े भूचाल का आगाज, आज विधानसभा में रखी जा रही रिपोर्ट
“2017-18 पेश नहीं हुई रिपोर्ट, संविधान का उल्लंघन”
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "यह जानकर आश्चर्य होता है कि 2017-18 के बाद CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई है। इस संबंध में तत्कालीन विपक्ष के नेता यानी मैंने और पांच अन्य विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया था। राज्य की वित्तीय स्थिति जानने के लिए यह बहुत जरूरी था। दुर्भाग्य से CAG रिपोर्ट पेश नहीं की गई और पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "यह जानकर आश्चर्य होता है कि 2017-18 के बाद CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई है। इस संबंध में तत्कालीन विपक्ष के नेता यानी मैंने और पांच अन्य विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य… pic.twitter.com/5xytwVTwAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
-
Feb 25, 2025 14:23 IST
“भाजपा बचने के हथकंडे ढूंढ रही”
AAP विधायक गोपाल राय ने कहा, "भाजपा काम से बचने के लिए नए-नए हथकंडे ढूंढ रही है। इन्होंने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में पैसा जाएगा, लेकिन इन्होंने सबसे पहला काम बाबा भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर हटाने का किया है। हम सभी जांच के लिए तैयार हैं।"
-
Feb 25, 2025 14:18 IST
विशेष सत्र दो दिन बढ़ा
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया। पहले यह विशेष सत्र आज ही समाप्त होना था। कल महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। उसके बाद 27 और 28 फरवरी को भी स्पेशल सत्र जारी रहेगा।
-
Feb 25, 2025 13:53 IST
सिरसा बोले- केजरीवाल ने दोस्तों को काम देकर सरकार को चपत लगाई
विधानसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "CAG रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरविंद केजरीवाल के अपने दोस्तों को शराब का काम देने से हजारों करोड़ रुपए की हानि हुई है। अरविंद केजरीवाल ने अपने दोस्तों को काम देने के लिए जबकि वो योग्य नहीं थे तो उन्हें नकली पार्टनरशिप बड़ी कंपनियों में देकर उनको शराब का काम दिया गया। CAG रिपोर्ट में वो सारे घोटाले सामने आ रहे हैं जिन्हे केजरीवाल 10 सालों से छिपाकर बैठे थे।
-
Feb 25, 2025 13:45 IST
टेंडर नहीं किए, 890 करोड़ की चपत
सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के नाम पर राजस्व का जमकर चूना लगाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटेंडर नहीं किए गए, इससे जो राजस्व में बढोत्तरी होनी थी, वो नहीं हुई। टेंडर फिर से जारी न करने के कारण 890 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
-
Feb 25, 2025 13:41 IST
“दिल्ली दहला देने वाले भ्रष्टाचार का खुलासा”
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने CAG रिपोर्ट पर कहा है कि रिपोर्ट में पूर्व सरकार की भारी अनयिमितताओं को खुलासा हो रहा है। सीएजी रिपोर्ट से भ्रष्टाचार की दिल दहला देने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट पढ़े जाने के बाद सदन इस पर चर्चा करेगा।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने CAG रिपोर्ट पर कहा, "CAG रिपोर्ट पेश हुई है और इस रिपोर्ट में जो अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं... इसमें इनके भ्रष्टाचार की दिल दहला देने वाली बाते हैं... इसे पढ़ने के बाद सदन इस पर चर्चा करेगा..." pic.twitter.com/AdZax6hoVt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025 -
Feb 25, 2025 13:34 IST
बिना जांच के ही दे डाले रिटेल लाईसेंस
सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब की दुकानों के लाईसेंस जारी करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए बिना जांच के ही लाईसेंस दे दिए गए। उसका परिणाम यह हुआ कि वहां भी शराब की दुकानें खुल गईं जहां नहीं खुलनी चाहिए थीं। तीन विशेष कंपनियों को ही 192 शराब की ब्रांड्स की सप्लाई का अधिकार दे दिया गया। इसके साथ ही रिपोर्ट में शराब की कीमतों में भी पारदर्शिता नहीं बरती गई।
-
Feb 25, 2025 13:26 IST
नई शराब नीति से 2002 करोड़ का नुकसान
सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने से स्टेट का 2002 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई। इस नीति ने अवैध शराब घोटाले को बढ़ावा देने का काम किया। होलसेलर मार्जिन मनमाने तरीके से बढ़ाया गया। यह मार्जिन पांच प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 12 प्रतिशत कर दिया गया। नई शराब नीति ने दिल्ली में एकाधिकार को बढ़ावा दिया है।
-
Feb 25, 2025 13:21 IST
“आप सरकार ने केबिनेट प्रक्रिया का उल्लंघन किया”
सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली शराब नीति में पारदर्शिता का घोर अभाव था। केबिनेट प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर मन माफिक रेबड़िया बांटी गईं। लाईसेंस नीति का भी घोर उल्लंघन किया। 22 निजी संस्थाओं और साढ़े आठ सौ दुकानों को मनमाने तरीके से लाईसेंस जारी कर दिए गए।
-
Feb 25, 2025 13:05 IST
गोपाल राय ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया
AAP विधायक गोपाल राय ने कहा," CAG रिपोर्ट पेश की जाए और उसके बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी, लेकिन कल जिस तरह से उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटाई है, उससे भाजपा की मंशा का साफ पता चल रहा है।
#WATCH दिल्ली: AAP विधायक गोपाल राय ने कहा," CAG रिपोर्ट पेश की जाए और उसके बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी... लेकिन कल जिस तरह से उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह का फोटो हटाया गया। उससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा की मंशा क्या है.." pic.twitter.com/tiKxkU67pr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025