Advertisment

Mahashivratri पर शिव भक्ति में डूबीं दिल्ली की CM Rekha Gupta

दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता लगातार सुर्खियों में हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भक्ति में डूबी हुई नजर आईं। वे कई मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचीं।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
Cm rekha gupta
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता लगातार सुर्खियों में हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भक्ति में डूबी हुई नजर आईं। वे दिल्ली के कई मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचीं। मुख्यमंत्री रेखा महाशिवरात्रि की पूजा के लिए चांदनी चौक के गौरीशंकर मंदिर पहुंचीं। वे अशोक विहार स्थित मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी पहुंचीं।

शिव भक्ति में लीन हुईं सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महाशिवरात्रि के मौके पर अशोक विहार स्थित मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वे मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। सीएम रेखा गुप्ता ने भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, " देवाधिदेव महादेव एवं जगतजननी मां पार्वती की उपासना के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अशोक विहार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जगतपिता भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।"

Advertisment

ध्यान में मग्न हुईं सीएम

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंचीं। इस दौरान वे ध्यान में मग्न दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शालीमार बाग स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भोलेनाथ से समस्त जनता के कल्याण की कामना करती हूँ।"

Advertisment

गौरीशंकर मंदिर पहुंची मुख्यमंत्री

सीएम रेखा गुप्ता सुबह-सुबह चांदनी चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ चांदनी चौक से लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने गौरीशंकर में पूजा अर्चना की और जनता के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Selection Factor: इन खूबियों ने रेखा गुप्ता को बनाया दिल्ली की CM, दिग्गजों को पछाड़ा

Advertisment
Advertisment