Advertisment

Selection Factor: इन खूबियों ने रेखा गुप्ता को बनाया दिल्ली की CM, दिग्गजों को पछाड़ा

BJP ने दिल्ली की नई CM के तौर पर Rekha Gupta के नाम पर मुहर लगा दी है। उनके CM चुने जाने में किन factors ने काम किया है ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी है।

author-image
Vibhoo Mishra
Rekha Gupta
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क I

Advertisment

तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए बीजेपी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है।  PM Modi ने एक बार फिर ये चौंकाने वाला फैसला लिया है। रेखा गुप्ता के CM चुने जाने में किन factors ने काम किया है जिन्हें पार्टी आलाकमान ने तरजीह दी है ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। 
बता दें कि बुधवार सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद जिस नाम को हाईकमान ने झंडी दिखाई वह था रेखा गुप्ता का नाम। पार्टी के इस फैसले ने  BJP के कई नेताओं को हैरत में डाल दिया। अब सवाल उठता है कि रेखा गुप्ता के नाम पर ही पार्टी हाईकमान ने मुहर क्यों लगाई। रेखा गुप्ता की वो क्या खूबियाँ रहीं जिसने पार्टी आलाकमान को प्रभीवित किया और पार्टी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता CM की इस दौड़ में रखा गुप्ता से पिच्चाद गए। आइये हम आपको बताते हैं वो कुछ factors... 

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: Rekha Gupta बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ

वैश्य समाज से होना 

Advertisment

उनके नाम का अनाउंस होने की एक प्रमुख वजह वैश्व समुदाय से आना हैI पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी समुदाय से आते हैंI वैश्य समुदाय BJP का कोर वोटर भी है.रेखा गुप्‍ता को संगठन में काम करने का अच्‍छा खासा अनुभव हैI 

पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता

रेखा गुप्ता का पार्टी के प्रति समर्पण उनके मुख्यमंत्री बनने की सबसे बड़ी वजह बना। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी फैसला लेते वक्‍त बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बड़ा मौका देती रही है। 

Advertisment

कम उम्र-अधिक अनुभव

रेखा गुप्ता की कम उम्र और राजनीतिक अनुभव उनके सबसे अधिक काम आया। PM Modi पार्टी में नए चेहरों को मौका दे रहे हैं।  द‍िग्‍गजों को हटाकर कम उम्र के नेताओं को ज‍िम्‍मेदारी सौंपी जा रही है। इसका लाभ सीधे-सीधे रेखा गुप्ता को मिला। 

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: छात्र राजनीति से CM तक का सफ़र, जानें नई मुख्यमंत्री का सफरनामा

Advertisment

भ्रष्टाचार का नहीं कोई आरोप 

रेखा गुप्ता DUSU अध्यक्ष रहीं, पार्षद रहीं, मेयर रहीं लेकिन उन पर कभी कोई भ्रष्टाचार का या अन्य किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा। पार्टी ऐसे ही कर्मठ और ईमानदार नेताओं को आगे बढ़ा रही है। रेखा गुप्ता ने यहाँ भी अन्य नेताओं से बाजी मारी। 

RSS और संगठन पर पकड़

रेखा गुप्ता की आरएसएस और संगठन में खासी पकड़ है। इसी के चलते खुद RSS ने रेखा गुप्ता के नाम की पैरवी की। जिससे उनके CM बनने का रास्ता साफ हो गया। 

यह भी पढ़ें: पत्नी, बहु और मां के बाद अब बनीं Delhi की CM, जानिए Rekha Gupta का पारिवारिक जीवन

लोकप्र‍िय चेहरा

रेखा गुप्ता बीजेपी के उस मानक पर भी खरी उतरी हैं जिसमे सीएम चुनने के लिए दावेदार की क्षेत्र में  लोकप्र‍ियता होनी चाह‍िए।  साफ छव‍ि और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ ने रेखा गुप्ता की सीएम की राह को आसान बना दिया ।

 

 

Advertisment
Advertisment