Advertisment

Delhi Police ने टाली गैंगवार, हत्या करने आया सोनीपत का 19 वर्षीय शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के 19 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर रोहिणी इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम देने का षडयंत्र कर रहा था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है।

author-image
Mukesh Pandit
sharpshooter

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के 19 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर रोहिणी इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम देने का षडयंत्र कर रहा था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह हरियाणा केसोनीपत का रहने वाला है। शूटर की गिरफ्तारी से दिल्ली में गैंगवार की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। वह कुख्यात गोगी गिरोह की हत्या के इरादे से दिल्ली आया था।

नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गिरोह से प्रभावित रहा है

पुलिस को 4 मार्च को आरोपी दीपक के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि वह रोहिणी में जापानी पार्क के पास हथियारों के साथ आ रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा, "हरियाणा के सोनीपत का निवासी दीपक 2023 में झज्जर में नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनकी जीवनशैली से प्रेरित होकर उसने उनके गिरोह में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और गिरोह में शामिल हो गया।" 

Advertisment

 प्रतिद्वंद्वी गिरोह गोगी के मेंबर को आया था मारने

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे प्रतिद्वंद्वी गिरोह गोगी के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गिरोह टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहा था और इसमें बाहरी दिल्ली में लक्षित हत्याएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि उसे (दीपक) चार मार्च को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो हथियार और चार गोलियां बरामद की गईं। अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment