/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/a781fRcLC2ZMFjkyOcDd.jpg)
Namo Bharat Train Photograph: (NCRTC)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच रैपिड रेल ट्रासपोर्ट सिस्टम कॉरिडोर पर होली के दिन नमो भारत सेवाएं प्रभावित रहेंगी। दरअसल एनसीआरटीसी ने होली के मौके पर “नमो भारत” के टाइम टेबल में बदलाव किया है। आम दिनों में सुबह छह बजे से शुरू होने वाली नमो भारत शुक्रवार को शाम चार बजे से रात बजे तक संचालित होगी। एनसीआरटीसी के पीआरओ ने बताया कि दिल्ली और मेरठ के बीच नमो भारत से यात्रा करने वाले अपना कार्यक्रम बदले हुए टाइम टेबल के हिसाब से ही बनाएं। शुक्रवार को दोपहर बाद ही नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
Rapid Rail: नमो भारत के बढ़ते कदम, RRTS कॉरिडोर के शताब्दी नगर आरएसएस से बिजली आपूर्ति शुरू
हर रविवार सुबह आठ बजे से होता है संचालन
न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच 55 किमी के ट्रैक पर नमो भारत का संचालन हो रहा है। आम दिनों में हवा से बातें करने वाली यह हाईस्पीड ट्रेन सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक चलती है, लेकिन रविवार को नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू होता है। लेकिन होली के मौके पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शाम चार बजे शुरू होगा, रात 10 बजे तक आप नमो भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
Rapid Rail: मेरठ वालों के लिए अच्छी खबर, मेरठ साउथ और शताब्दी नगर के बीच नमो भारत का ट्रायल रन शुरू
करीब 40 मिनट में पहुंचती है दिल्ली से मेरठ
यह हाईस्पीड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक की यात्रा करीब 40 मिनट में पूरी करती है। इतने कम समय में दिल्ली से मेरठ पहुंचने का दूसरा कोई जरिया नहीं है। बेशक दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद कार से मेरठ पहुंचना आसान हुआ है लेकिन नमो भारत ट्रेन में डीएमई के मुकाबले समय और पैसे, दोनों की बचत होती है। नमो भारत ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गो को विशेष सुविधाएं दी गई हैं। जून, 2025 तक दिल्ली- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पूरा होने की समय सीमा निर्धारित है।
Rapid Rail: नमो भारत ट्रेन के यात्री अब NCMC कार्ड पाएंगे 10 प्रतिशत छूट, NCRTC से अच्छी खबर